Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आज होगा राजस्थान एवं मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान

चुनाव आयोग आज सोमवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ एवं मिजोरम के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

Election dates will be announced in five states including Rajasthan and Madhya Pradesh today

जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। घोषणा में नामांकन दाखिल करने, मतदान के चरणों और परिणामों की घोषणा की तारीखों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। हाल ही में बीते सप्ताह चुनाव आयोग ने इन राज्यों में चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों के साथ बैठक भी की थी।

आयोग ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि, “चुनाव आयुक्त ने आगामी चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले पर्यवेक्षकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए आयोग के पर्यवेक्षकों को समन्वित तरीके से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।” तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभाओं का कार्यकाल जनवरी 2024 में ख़त्म होने वाला है। वहीं, मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !