राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गंगापुर सिटी आगमन के पहले स्थानीय प्रशासन ने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी को गिरफ्तार कर लिया जिसका युवा मोर्चा पदाधिकारियो ने विरोध जताया है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं कुशासन के खिलाफ जनता के आक्रोश को देखते हुए जिलाध्यक्ष के आह्वान पर युवा मोर्चा का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने विरोध प्रदर्शन करने का कार्यक्रम था, जिस पर सरकार ने प्रशासन पर दवाब बनाकर अपनी नाकामी छिपाने के लिए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी को मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व ही गिरफ्तार करवा दिया।

भाजपा जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा एवं जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने भी कांग्रेस की इस तानाशाही नीति की निंदा करते हुए कांग्रेस सरकार को युवाओं का दमन करने वाली सरकार बताया है। इस मामले में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, हेमंत सिंह राजावत, मनीष मीणा, जिला महामंत्री अजय मीणा, पंकज जैन, जिला मंत्री मौजीराम गुर्जर, सुमन चौधरी, महेश महावर, अतुल शर्मा, कार्यालय मंत्री सुनील जोशी, मीडिया प्रभारी हनुमान जाट, कार्यकारिणी सदस्य अजय बसवाल, अशोक सैनी, आलोक गुर्जर, नीरज जैमिनी, संजय उपाध्याय आदि ने सरकार की घोर निंदा करते हुए विरोध जताया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया