Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कल आएगी विवेकानंद संदेश यात्रा। विभिन्न खेल, प्रश्नोत्तरी एवं स्कैच प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

विवेकानंद संदेश यात्रा महोत्सव के सवाई माधोपुर आगमन पर विवेकानंद संदेश यात्रा आयोजन कमेटी द्वारा विभिन्न खेल फुटबॉल, बालीवाल, प्रश्नोत्तरी एवं स्कैच प्रतियोगिताएं करवाई गई। विवेकानंद संदेश यात्रा कमेटी के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गोयल ने बताया कि नवदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बालक-बालिकाओं ने विवेकानंद पर प्रश्नोत्तरी एवं स्केच प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें प्रश्नोत्तरी में तेजराम मीणा ने एवं स्केच प्रतियोगिता में गुंजन सोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

विवेकानंद संदेश यात्रा के सह संयोजक पृथ्वी सिंह भारद्वाज ने बताया कि शूटिंग बॉल मैच में जेल क्लब विजेता व मिनेश क्लब उपविजेता रहा। फुटबॉल का मैच शहर स्थित बड़े राजा पर आयोजित किया गया जिसमें शहर एवं बजरिया की टीम ने भाग लिया बड़े रोमांचक मुकाबले में शहर ने बजरिया को 3-2 से हराया। फुटबॉल मैच के रेफरी राजू रहे एवं उनका साथ महेंद्र गोयल एवं सेठी जैन ने दिया। संदेश यात्रा संयोजक मधुसूदन गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर सवाई माधोपुर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 75 वाहनों की रैली तिरंगे झंडे के साथ, बैंड बाजे व आकर्षक झांकियां के साथ में विद्यालय का बैंड, इसी के साथ 75 युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में चलेंगे।

 

Vivekananda Sandesh Yatra will come tomorrow in sawai madhopur

 

संदेश यात्रा की महिला संयोजिका दीपिका सिंह चौहान ने बताया इस शोभायात्रा में भारत विकास परिषद दुर्गा वाहिनी और अन्य संगठनों से 75 मातृशक्ति सिर पर केसरिया साफा धारण करके शोभा यात्रा के साथ साथ पैदल चलेंगी। साथ में स्वामी विवेकानंद का सुसज्जित रथ एवं एलईडी डिस्प्ले वाहन तथा अन्य वाहन शोभा यात्रा के साथ चलेंगे। शोभा यात्रा 25 नवम्बर को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट के सामने इंदिरा मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए टोंक रोड़ से होकर आस्था सर्किल पर पहुंचेगी जहां पर नुक्कड़ नाटक एवं विजुअल ऑडियो एंड वीडियो के माध्यम से संदेश देकर विवेकानंद के आदर्श एवं सिद्धांतों पर प्रकाश डाला जाएगा।

 

विवेकानंद का संदेश युवाओं में पहुंचाने के लिए एक विशाल मैराथन दौड़ का अयोजन 25 नवम्बर को प्रातः 7 बजे दंडबीर हनुमानजी से सामान्य चिकित्सालय तक किया जाएगा। आयोजन कमेटी के सभी सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों से साथ मिलकर सबको विवेकानंद संदेश यात्रा में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !