कृषकों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया उर्वरक विक्रय करने संबंधी अनियमितता पर अनुज्ञापन प्राधिकारी रामराज मीना ने आदेश जारी कर मैसर्स जय भवानी ट्रेडिंग कम्पनी मैनपुरा सवाई माधोपुर एवं मैसर्स राजावत कृषि उद्योग आईओसी पेट्रोल पम्प बजरिया सवाई माधोपुर का उर्वकर अनुज्ञा पत्र अग्रिम आदेशों तक निलंबित किया है।

उन्होंने फर्म को निर्देशित किया है कि निलम्बन के दौरान किसी प्रकार के उर्वरक का क्रय विक्रय नहीं किया जाए। साथ ही स्पष्टिकरण 7 दिवस में व्यक्तिशः उपस्थित होकर उर्वरक व्यवसाय से संबंधित फर्म का रिकॉर्ड प्रस्तुत करें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया