Thursday , 22 October 2026
Breaking News

फिरौती के लिए अपहरण करने वाली गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

गंगापुर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरौती के लिए अपहरण करने वाली गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर अपहृत विनोद मीणा को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू उर्फ लुक्का, अक्षय, कृष्णपाल, रवि कुमार और प्रदीप मीणा को छोटी उदई और डिबस्या के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी, एक पिस्टल और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए है।

 

घटना विवरण:- गत दिनांक 19.04.2022 को सुबह विनोद कुमार पुत्र सीताराम मीना निवासी झाडौदा सपोटरा जिला करौली हाल निवासी गंगापुर सिटी को अज्ञात बदमाश बोलेरो गाड़ी में डालकर ले गए। बदमाशों द्वारा अपहृत विनोद के मोबाईल नंबर से उसके भाई कृष्ण और बहिन रूकमकेशी से अपहृत को छोड़ने के लिए फिरौती के रूप में 2 लाख रूपए की मांग की। अपहृत की बहिन एवं जीजा द्वारा बदमाशों को फिरौती के रूप में 50,000 रूपए का ऑनलाईन ट्रांसफर भाई के अकाउंट में किये गए। बदमाशों द्वारा फिरौती की शेष राशी 1,50,000 की मांग की जा रही है। फिरौती के लिए अपहरण की सूचना प्राप्त होने पर वृताधिकारी गंगापुर सिटी मुनेश कुमार के मीना नेृतत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया।

 

 

कस्बे के सीसीटीवी कैमरा, टॉल नाकों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिला सवाई माधोपुर के थानों के अतिरिक्त जिला करौली के थाना नादौती, हिण्डौन, कुडगांव एवं महावीर जी में नाकाबन्दी करवाई गई। एक टीम द्वारा अपहृत के परिवारजनों के साथ सादा कपड़ों में लगाया गया एवं विशेष प्लान के तहत कार्य किया गया। बदमाशों को दबोचने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस के मुवमेन्ट की जानकारी बदमाशों को नहीं हो इसके लिए अतिरिक्त सावधानी रखी गई ताकि अपहृत की जान को कोई खतरा ना हो। मुखबीर की सूचना से सर्वप्रथम पुलिस द्वारा गाड़ी की पहचान की गई जिसका उपयोग बदमाशों द्वारा अपहरण में काम ली गई एवं उसके बाद बदमाशों की पहचान की गई।

 

Five members of gang kidnapping for ransom arrested in gangapur city

 

 

बदमाशों के थाना इलाका पिलोदा क्षेत्र में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीमों द्वारा इस क्षेत्र के सभी रास्तों की नाकाबन्दी एवं घेराबन्दी कर कुशलतापूर्वक कार्य योजना के तहत कार्रवाई कर छोटी उदई और डिबस्या जंगल में बदमाशों के कब्जे से अपहृत विनोद मीणा को सुरक्षित बचाया तथा वारदात में लिप्त पांच बदमाशों को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

 

 

पुलिस ने जितेन्द्र उर्फ जीतू उर्फ लुक्का पुत्र मनोज कुमार मीणा निवासी छोटी उदई थाना पिलोदा, अक्षय पुत्र मुकेश मीणा निवासी मिर्जापुर गंगापुर सिटी, कृष्णपाल पुत्र दिनेश राणा निवासी मिर्जापुर गंगापुर सिटी, रवि कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी मीनापाड़ा गंगापुर सिटी, प्रदीप मीणा पुत्र शंकर लाल निवासी महसुआ महावीरजी जिला करौली को गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू उर्फ लुक्का पूर्व में लूट एवं मारपीट के मामले में वांछित चल रहा था। हालांकि वारदात में लिप्त अन्य फरार बदमाश लाला उर्फ राहुल पुत्र रामवतार मीणा निवासी छोटी उदई थाना पिलोदा की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे है।

 

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:- इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मुनेश कुमार, डीएसपी गंगापुर सिटी, शिवचरण उपनिरीक्षक, मुकेश कुमार मीणा, थानाधिकारी पिलोदा, अजीत मोगा सहायक उपनिरीक्षक सायबर सेल, राजेश खन्ना हैड कांस्टेबल, कैलाश चन्द, विजय सिंह मीणा, सत्यभान, धर्मपाल, मनोज, ऋषिकेश, लख्मीचन्द, विश्वनाथ प्रताप सिंह, रिंकू सिंह और शहरदीन कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !