Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पथिक लोक सेवा समिति ने 25 बेटियों को करवाया रणथंभौर पार्क का शैक्षिक भ्रमण

पथिक लोक सेवा समिति के तत्वावधान में मिसेज एशिया इंडिया एवं हमारी लाडो की ब्रांड अम्बेसडर सीमा मीना सहित काॅलेज की 25 बेटियों को प्रातःकालीन सफारी में रणथंभौर के जोन नंबर 3 का भ्रमण करवाया गया। इस मौके पर मिसेज एशिया इण्डिया सीमा मीना ने बताया कि वन व वन्य जीवों के संरक्षण के उद्देश्य से बेटियों को भ्रमण करवाया जहां पर उन्होंने टाइगर टी-120 की अठखेलियां देखी।
साथ ही चीतल, सांभर, हीरण सहित अन्य कई प्रकार के पेड़-पौधों व पक्षियों को देखकर काफी उत्साहित हुई। इस मौके पर नेचर गाइड मानसिंह राजावत ने बेटियों को रणथंभौर फोर्ट का इतिहास, गणेश मंदिर का इतिहास, टाइगर प्रोजेक्ट एवं वन व वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी।
Pathik lok seva samiti got 25 daughters to have an educational tour of Ranthambore National Park
रणथंभौर भ्रमण के बाद काॅलेज की सभी बेटियों को संस्था कार्यालय पर मिसेज एशिया इंडिया द्वारा समाज में फैली बुराईयों, कुरूतियों एवं समाज में हम अपना योगदान कैसे करें उस बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। इस मौके पर छात्रा पूजा मीना, भारती जोलिया सहित छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताया।
इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में रणथंभौर के उपवन संरक्षक महेंद्र शर्मा, एसीएफ संजीव शर्मा एवं संस्था सदस्य विजय मीना, सन्नी वर्मा, सपना जोलिया, टीना, रेखा मीना, आशाराम, सीताराम आदि का अहम योगदान रहा। संस्था के मुकेश सीट ने बताया कि संस्था पिछले 8 वर्षों से यहां के युवाओं और लोगों को रणथंभौर के बाघों और यहां के वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने का काम करती आ रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !