Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सांसद जसकौर के प्रयासों से मखौली में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

सांसद जसकौर मीना के प्रयासों से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे फाटक संख्या 161 मखौली स्टेशन, कोटा गांगपुर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृति की सूचना से आस-पास के करीब दो सौ गांवों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
सांसद सूत्रों के अनुसार दौसा सांसद जसकौर मीना ने गत 13 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को रेलवे फाटक संख्या – 161 मखौली रेलवे स्टेशन कोटा मण्डल पर ओवरब्रिज बनाने के क्रम में पत्र लिखा था। साथ ही इस सन्दर्भ में डीआरएम कोटा से भी वार्तालाप हुई थी। जिस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए रेलवे फाटक संख्या 161 मखौली स्टेशन पर ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति दी है।
Railway overbridge will be built in Makhaoli station with the efforts of MP Jaskaur in sawai madhopur
ग्रामीणों ने बताया कि मखौली स्टेशन के समीप रेलवे गेट संख्या – 161 क्षेत्र के 200 गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। इस पर रात – दिन वाणिज्यिक एवं पब्लिक वाहन निकलते है। रेलवे लाइन के समीप ही चकेरी गांव में हजारों की आबादी है। अंडरपास का निर्माण होने से गांव की और दूरदराज का पानी गांव में घुसने से जनधन की हानि हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों चकेरी, सवाई माधोपुर के ग्रामीणों ने दौसा सांसद जसकौर मीना को रेलवे फाटक संख्या – 161 पर अंडरपास को रोकने और ओवरब्रिज बनाने के लिए रेल मंत्री के नाम सांसद जसकौर मीना को ज्ञापन सौंपा था। इस पर सांसद ने लोगों को समस्या का निराकरण का भरोसा दिया था। जिस पर सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता की तथा रेलवे डीआरएम कोटा से फोन पर वार्ता कर अंडरपास कार्य को वर्तमान समय में स्थगित करने के बात कही थी। ओवरब्रिज की स्वीकृति मिलने पर आस पास के सभी गांवों के पंच पटेलों एवं ग्रामीणों ने सांसद जसकौर का आभार जताया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !