Sunday , 7 June 2026
Breaking News

झुग्गी बस्ती पर हुई कार्रवाई को लेकर दिल्ली की पूर्व सीएम ने क्या कहा?

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर बुधवार को दिल्ली के कालकाजी और बटला हाउस इलाकों में अ*वैध निर्माणों पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई। सुरक्षबलों की तैनाती के साथ हुई इस कार्रवाई में कालकाजी स्थित भूमिहीन कैंप में निर्मित लगभग 1200 अ*वैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि तीन दिन पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में एक भी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा। एक भी झुग्गी को छुआ नहीं जाएगा।

former Delhi CM Atishi Singh reaction on action taken on the slum

उन्होंने कहा कि और आज सुबह पांच बजे से बुलडोजर चल रहा है। डं*डे मा*र मा*रकर लोगों को निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता कहती हैं कि ये कोर्ट का ऑर्डर है। कोर्ट का ऑर्डर कौन लेकर आया है? कोर्ट का ऑर्डर भारतीय जनता पार्टी की डीडीए और भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार लेकर आई है। आतिशी ने कहा कि ये गरीब लोग कोर्ट गए और भाजपा की डीडीए और भाजपा की दिल्ली सरकार ने वहां खड़ा होकर इनका वि*रोध किया।

कहा कि हम इन्हें घर नहीं देंगे और इनकी झुग्गी तोड़ दी जाए। उन्होंने कहा कि इससे यह साफ है कि भारतीय जनता पार्टी एक गरीब वि*रोधी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है, एक-एक करके गरीबों का जीना मुश्किल कर दिया है। आतिशी कहती हैं कि पावर कट हो रहा है, गरीब इन्वर्टर कहां से खरीदेगा? बिजली का दाम बढ़ा दिया है और पानी का दाम बढ़ने वाला है। निजी स्कूलों की फीस बढ़ रही है। गरीबों के घरों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा चाहती है कि गरीब दिल्ली छोड़कर भाग जाएं? क्या भाजपा चाहती है कि झुग्गियों में रहने वाले यूपी-बिहार के लोग वापस चलेग जाएं?

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !