मलारना डूंगर कस्बे में महिलाओं ने गणगौर का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। गणगौर के अवसर पर महिलाओं ने सज धज कर ईसर गणगौर की पूजा कर अपने सुआग की लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना की।

महिलाओं ने ईशर गणगौर के गीत, सुहाग के गीत, परिवार की कुशलता खुशहाली के गीत गाये। गणगौर के अवसर पर घरों में गुणे, पापड़ी मिठाईयां आदि बनाई जाती है। मलारना डूंगर में महिलाओं ने सामूहिक पूजन कर परिवार और देश के लिए मंगलकामनाएं की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया