शिवाड़ में एक साल पूर्व बना गौरव पथ जगह-जगह से टूट गया है। अचानक आज गर्मी में ये मुख्य रोड धंस गया, जिससे यातायात बाधित हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पूर्व ही तत्कालीन विधायक जितेन्द्र गोठवाल की अनुशंसा पर यह रोड़ ग्रामीणों की मांग पर बना था और उस समय भी ग्रामीणों ने घटिया निर्माण की शिकायत अधिकारियों और तत्कालीन विधायक को दी थी किन्तु विधायक और अधिकारियों द्धारा अनसुना कर दिया गया। यह रोड़ 1 साल भी नहीं चला और आज ही बीच में जगह-जगह से टूट गया है। लोगों ने रोड़ टूटने पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी और इसमें हुए भ्र्ष्टाचार की बात करते हुए दिखाई दिये। लोगों ने वर्तमान विधायक अशोक बैरवा से पूरे मामले की जांच करवाने की मांग और रोड़ को पुनः सही करवाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया