Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रोडवेज बस का आवागमन बंद होने से क्षेत्र के लोग परेशान

सवाई माधोपुर से जयपुर वाया शिवाड़ सारसोप जो रोडवेज लोगो की मांग पर शाम को चलाई गई थी वो मात्र 15 दिन में ही रोडवेज विभाग ने बंद कर दी है, इससे यात्रियों में निराशा है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर रोडवेज का समय शिवाड़ से इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय दोपहर 3:30 बजे रखा गया, जिससे यह गाड़ी नहीं चल सके। घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट के सूचना प्रोधोगिकी मंत्री और मीडिया प्रभारी कुमुद जैन ने बताया कि उन्होंने परिवहन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को पत्र लिखकर रोडवेज की मांग की थी।

People get annoyed due stoppage roadways bus shivar sawai madhopur

इस पर रोडवेज डिपो सवाई माधोपुर को माननीय परिवहन मंत्री की ओर से कार्यवाही का पत्र प्राप्त हुआ, जिस पर उन्होंने दिन में एक रोडवेज सवाई माधोपुर से जयपुर वाया शिवाड़ होकर चलाई किन्तु उसका समय जानकर सही नहीं रखा। साथ ही बताया कि उन्होंने महाशिवरात्रि मेले की मीटिंग में भी अटल सेवा केंद्र पर मामले को रखा तो रोडवेज अधिकारियों ने मामले को दिखवाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया, तभी शक था कि इसे नॉन राजस्व बताकर बंद कर दिया जायेगा और मात्र 15 दिन में ही ये सच साबित हुआ चलाई गई रोडवेज को बंद कर दिया गया और मामले को दबा दिया गया। अब जैन ने परिवहन मंत्री को रोडवेज अधिकारियों की शिकायत भेजकर पुनः रोडवेज बस चलाने की मांग की है और उसका समय शिवाड़ से दोपहर 2 बजे करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !