Sunday , 7 June 2026
Breaking News

छात्राओं को जबरदस्ती रंग लगाने पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

जिले के उपखंड बामनवास में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के साथ कुछ मनचले युवकों द्वारा अश्लील छेड़खानी व उनको जबरदस्ती रंग लगाने के मामले को लेकर बामनवास पुलिस थाने में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

filed a case boys posco act Forcing girls colour
आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष मनमोहन चंदेल के समक्ष उपस्थित होकर खुद के साथ हुई घटना को एक शिकायती पत्र के माध्यम से प्रस्तुत कर न्याय की मांग की थी। छात्राओं ने बताया कि 25 मार्च को वे दसवीं बोर्ड की परीक्षा देकर पिपलाई से वापस लौट रही थी उसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों द्वारा उनके साथ छेड़खानी करते हुए रंग गुलाल लगाया एवं छात्राओ की फोटो भी खींची। इस पर तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारा शिकायती पत्र को बामनवास थाने में भेज उस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर बामनवास थाना अधिकारी द्वारा बामनवास थाने में छात्राओं के साथ घटी घटना को लेकर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !