कारपेंटर एसोसिएशन की आम सभा सीता माता प्रांगण में गत गुरुवार को आयोजित की गई। कारपेंटर एसोसिएशन के महामंत्री राजेश कुमार जांगिड़ के जानकारी देते हुए बताया कि सभा में एसोसिएशन के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए।

जिसमें महीने के अंतिम दिन मासिक अवकाश रखने पर आम सहमति बनी और इसे कठोरता से लागू करने पर जोर दिया गया। सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा रेट लिस्ट की सख्ती से पालना पर जोर दिया गया एवं एसोसिएशन से जुड़े सभी कारपेंटरों के आर्थिक विकास पर जोर दिया गया।
आम सभा का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री राजेश कुमार जांगिड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश जांगिड़, कोषाध्यक्ष भवानी शंकर, सत्यनारायण, जहिर, रहमान, आबिद हुसैन, साजिद, अशोक, कन्हैयालाल आदि ने अपने – अपने विचार रखे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया