Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

भीलवाड़ा की घटना को लेकर रोष, गुर्जर समाज ने की दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग

चौथ का बरवाड़ा:- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की कोटड़ी तहसील के नरसिंहपुरा गांव में 14 वर्षीय गुर्जर समाज की बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को कोयल की भट्टी में जलाकर जघन्य अपराध करने वाले दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर वीर गुर्जर धर्मशाला विकास एवं समाज सेवा संस्थान देवनारायण मंदिर चौथ का बरवाड़ा के अध्यक्ष रामफूल गुर्जर के नेतृत्व में गुर्जर समाज के युवाओं, पंच पटेलों ने उपखंड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा के मार्फत राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया है।

 

 

Fury over Bhilwara incident, Gurjar community demands death sentence for rape and murder accused in sawai madhopur

 

अध्यक्ष रामफूल गुर्जर ने बताया की उक्त घटना से देश एवं प्रदेश के गुर्जर समाज सहित सभी समाजों में भारी रोष व्याप्त है। सरकार उक्त प्रकरण का अनुसंधान शीघ्र करवाकर फास्ट ट्रेक कोर्ट से मुल्जिमों को फांसी की सजा दिलवाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने की मांग की।

 

 

 

इस दौरान संस्थान उपाध्यक्ष नीम लाल जाझेड़ा, कोषाध्यक्ष बाबू लाल नयागांव, मंत्री हरिराम रेवतपुरा, रामभजन गुर्जर पूर्व उपप्रधान, सुखदेव गुर्जर, बालू पड़ियार, श्योकरण छावडी, अर्जुन लाल आंधोली, हजारी लाल बांसला, रामबिलास भोपा, देवनारायण छावड़ी, प्रहलाद चाड, धारासिंह चौहान, जगन्नाथ बेलाना सहित समाज के अनेक पंच पटेलों ने ज्ञापन देकर सरकार से शीघ्र कार्रवाई करते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !