Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दी ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल, ब्लॉक सवाई माधोपुर में आज शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया। जिसमें बालकों ने मतदान करते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्य करने की प्रक्रिया को समझा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सवाई माधोपुर अजीत सहरिया द्वारा बालकों के माध्यम से अभिभावकों को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया।

 

Information about EVM and VVPAT given under voter awareness campaign in sawai madhopur

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर गोविंद प्रसाद बंसल द्वारा अधिक से अधिक मतदान करने पर जोर दिया गया। साथ ही ईवीएम तथा वीवीपैट के माध्यम से वोटिंग करने का तरीका एवं उसकी विश्वसनीयता के बारे में बालकों को समझाया गया। रघुवर दयाल मथुरिया द्वारा सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन सुरेंद्र सिंह गुर्जर व्याख्याता द्वारा किया गया।

 

 

इस अवसर पर सहायक निदेशक, समग्र शिक्षा सवाई माधोपुर कालूराम बैरवा, प्रधानाचार्य (एवं जिला स्वीप प्रभारी) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल नीरज भास्कर, राजेंद्र कुमार शर्मा, पवन शर्मा, ताराचंद मीना, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, राजेश कुमार बैरवा, चंद्र प्रकाश वर्मा, सैयद आले अहमद जेदी, रजनीश बैरवा, रूपनारायण मीना, दिलखुश मीना, ओम प्रकाश मीना, बबलू मीना, जितेंद्र बैरवा, राजाराम मीना, मशरूफ अहमद, अब्दुल कलाम आजाद, नवल सिंह गुर्जर, मोहन सिंह गुर्जर, राममूर्ति राव, सीताराम बैरवा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !