Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

सायबर ठग द्वारा ठगे 70 हजार रूपए पीड़ितों के खातों में वापिस दिलवाएं

थानाधिकारी बृजेश मीना के नेतृत्व में कांस्टेबल महेन्द्र जाखड़ ने की कार्रवाई 

बामनवास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को सायबर ठगी होने से बचाया है। परन्तु पुलिस की त्वरित कारवाई से उनके बैक अकांउट से विभिन्न वॉलेट में गए रूपए को फ्रीज कर वापस उनके बैक अकांउट मे लाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर क्राइम के विरुद्ध अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद सीओ बामनवास तेजकुमार पाठक के निकटतम सुपरवविजन में बामनवास थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना के नेतृत्व में साइबर क्राइम पर कार्यरत कांस्टेबल महेन्द्र जाखड़ ने बामनवास में ऑनलाइन के माध्यम से लोगों से ठगी करने पर कार्रवाई करते हुए 70 हजार रुपए रिकवर कर लोगों के वापस करवाए है।

 

 

 

बामनवास थाने पर गूगल पे, फ़ोन पे, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से तथा लुभावने प्रलोभन देकर ऑनलाइन ठगी के दो  मामले दर्ज हुए थे। जिस पर बामनवास थानाधिकारी बृजेश मीना व कांस्टेबल महेंद्र जाखड़ द्वारा संबंधित कंपनियों और बैंकों से तत्काल बात कर ठगों के खाते फ्रिज करवाकर कार्रवाई कर पीड़ितों के पैसे रिकवर करवाए है।

 

 

 

get 70 thousand rupees cheated by cyber thugs back in the victims account in sawai madhopur

 

 

 

इन मामलों में पुलिस ने की रिकवरी:-

घटना 1:- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हंसराज बैरवा पुत्र हरकेश निवासी रघुनाथपूरा के पास गत 1 अक्टूबर को अज्ञात नम्बर से कॉल आया। इसके बाद ठगी करने वाले ने परिवादी को बताया कि आपको फ़ोन पे पर 5 हजार रूपए का कैश बैक मिला है। फिर परिवादी हंसराज को ठगी करने वालों ने फ़ोन पे पर 5 हजार रुपए क्रेडिट का नोटिफिकेशन आने के बारे में बताया। परिवादी को ठगी गिरोह ने कहा कि 5 हजार रुपयों को आप अपने एकाउंट में ले लीजिए। जैसे परिवादी ने फ़ोन पे खोलकर यूपीआई पिन लगाए तो परिवादी के खाते से 5 हजार रुपए डेबिट हो गए। फिर परिवादी को ठगी गिरोह ने झांसे में लिया और ठगी की।

 

 

इस तरह परिवादी के खाते से कुल 59 हजार 954 रुपए कट गए। इस पर परिवादी ने बामनवास थाने पर साइबर क्राइम लर कार्यरत कांस्टेबल महेंद्र से सम्पर्क कर साइबर पोर्टल 1930 नम्बर पर कॉल कर परिवाद दर्ज करवाया। इसके बाद कांस्टेबल महेंद्र ने परिवादी से सम्पूर्ण ट्रांजेक्शन की जानकारी ली। फिर पुलिस थाना भिरानी जिला हनुमानगढ़ में पदस्थापित कांस्टेबल विकास से मदद ली। इसके बाद संबंधित वॉलेट कंपनियों के जरिये ईमेल व मोबाइल से बातचीत कर परिवादी से खाते से डेबिट हुए 59 हजार 954 रूपयों को होल्ड करवाकर ठगी गिरोह के सदस्यों के खातों को फर्ज करवाए। तत्पश्चात सम्बंधित वॉलेट कंपनियों से पुनः बात कर व नोटिस जारी कर परिवादी के खाते से सम्पूर्ण राशि 59 हजार 954 रुपए रिकवर करवाए।

 

घटना 2:- इसी प्रकार शिक्षक बिरम गुर्जर निवासी खेड़ली के पास गत 29 सितम्बर को एसबीआई क्रेडिट कार्ड को बंद करवाने के लिए ओटीपी आया। इसके बाद अज्ञात नम्बर से कॉल आया जिसमें ठगी गिरोह ने परिवादी को बताया कि में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से मैनेजर बोल रहा हूँ। यदि आप क्रेडिट कार्ड बंद करवाने चाहते हे तो ओटीपी बताए। जिस पर परिवादी ने ओटीपी बताए। इसके बाद परिवादी के क्रेडिट कार्ड के जरिये ठगी गिरोह ने खाते से 39 हजार रुपए डेबिट कर लिए।

 

इसके बाद कांस्टेबल महेंद्र ने नोटिस जारी कर परिवादी के खाते से 10 हजार 114 रुपए रिकवर करवाए और शेष 29 हजार रुपए के लिये संबंधित बैंक को नोटिस जारी किए जा चुके है।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बामनवास थानाधिकारी बृजेश मीना, कांस्टेबल महेंद्र जाखड़ एवं हनुमानगढ़ के कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !