Sunday , 8 March 2026
Breaking News

21 जनवरी को बजरिया और शहर में निकलेगी भव्य अक्षत कलश यात्रा

अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आमंत्रण को लेकर श्रीरामलला आनंदोत्सव समिति सवाई माधोपुर द्वारा शहर और बजरिया में सामूहिक अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा दो मार्गो से निकलेगी प्रथम मार्ग की यात्रा इंद्रा मैदान बजरिया से प्रारंभ होगी और दूसरी यात्रा बेहतर सीढ़ी स्कूल शहर से प्रारंभ होगी, दोनों यात्राओं का संगम दशहरा मैदान में होगा। अक्षत कलश शोभायात्रा में आयोजन समिति द्वारा 21 हजार कलश की शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया है। जिसमें 11 हजार महिलाएं शहर के 72 सीढ़ी स्कूल से प्रारम्भ होकर भैरू दरवाजा, आलनपुर होते हुए हम्मीर सर्किल पर पहुंचेगी दूसरी और बजरिया क्षेत्र की 11 हजार महिलाएं इंद्रा ग्राउंड से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए हम्मीर सर्किल पहुंचेगी, दोनों और से प्रारम्भ यात्रा का हम्मीर सर्किल पर महासंगम होगा, तत्पश्चात यहां से सभी दशहरा मैदान की ओर प्रस्थान करेंगे और वहां हनुमान चालीसा, राम स्तुति व पूजनीय संत के आशीर्वचन के साथ समापन होगा।

 

Grand Akshat Kalash Yatra will be held in Bajaria and city on 21st January

 

कलश यात्रा के स्वागत हेतु स्थानीय लोगों व व्यापारियों में काफी उत्साह है और सभी ने शोभायात्रा के स्वागत में जगह जगह स्वागत द्वार, मार्ग को सुसज्जित करने व शोभायात्रा के पूरे मार्ग में रेड कारपेट बिछाने का निर्णय लिया है, आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा में 11 डीजे 11 घोड़े, श्रीराम दरबार की सजीव झांकी, रथ आदि का प्रबंध किया जा रहा है।  श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व सवाई माधोपुर में 21 तारीख को होने वाली अक्षत कलश यात्रा के स्वागत में शहर के व्यापारी एवं नागरिक बाजार को केसरिया चुनरियों से सजाएंगे तथा राम के चरणों में रेड कारपेट बिछाकर स्वागत करेंगे।
शहर के व्यापारियों एवं अक्षत कलश शोभा यात्रा के कार्यकर्ताओं के मध्य हुई चर्चा में यह निर्णय लिया गया। बैठक में व्यापारियों ने उत्साह प्रकट करते हुए कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि सवाई माधोपुर शहर में ऐतिहासिक अक्षत कलश यात्रा निकल रही है, उसका व्यापारी हृदय से स्वागत करेंगे। बैठक में आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश चोपड़ा, रूपेश नामा, कपिल जैन, श्याम सुन्दर सिंहल, सुरेश गर्ग, चंद्र मोहन चैधरी, नरेन्द्र गोयल, दामोदर सैनी, रामबाबू गर्ग, जयसिंह भारद्वाज अशोक गर्ग, मनोज सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !