Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर का 261वां स्थापना दिवस कल 

देशी-विदेशी सैलानियों सहित आमजन की होगी भागीदारी

सवाई माधोसिंह प्रथम द्वारा स्थापित सवाई माधोपुर शहर के 261वें स्थापना दिवस के अवसर पर 19 व 20 जनवरी, 2024 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय महोत्सव को चिरस्थाई, आनंदायक एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से गुरूवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में होटल एसोसिएशन एवं गाइड एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सवाई माधोपुर न सिर्फ भारत में बल्कि सम्पूर्ण विश्व में रणथम्भौर टाईगर रिजर्व तथा त्रिनेत्र गणेश मंदिर के कारण अपनी विशिष्ट महत्ता रखता है।

 

 

सवाई माधोपुर के स्थापना दिवस महोत्सव के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में सवाई माधोपुर वासियों के साथ-साथ देशी-विदेशी सैलानियों की भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि करना एवं कार्यक्रमों को चिरस्थाई बनाना हमारा उद्देश्य है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि इस वर्ष का सवाई माधोपुर दो दिवसीय महोत्सव गत वर्षो से अधिक आकर्षक एवं बेहतर करने का प्रयास जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग का रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रमों के समय एवं स्थानों में आवश्यकता और सुझावों के अनुसार परिवर्तन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों का शुभारम्भ 19 जनवरी को प्रातः 9 बजे त्रिनेत्र गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य गणेश भगवान की महाआरती से होगा। प्रातः 10 बजे रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में वन विभाग द्वारा दो दिवसीय वन्यजीव फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

 

इसी दिन प्रातः 11 बजे सवाई माधोपुर के संस्थापक महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की नगर परिषद स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके उपरान्त दोपहर 2 बजे काला-गौरा भैरू मंदिर से मैन मार्केट होते हुए दण्डवीर बालाजी से राजबाग ग्राउण्ड तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, देशी-विदेशी सैलानी सहित दो हजार से भी अधिक नागरिकों की भागीदारी रहेगी। अपरान्ह 3ः30 बजे साफा बांधो प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

 

261st foundation day of Sawai Madhopur tomorrow

 

इसके पश्चात सांय 4 बजे राजबाग मैदान में रंगीलों राजस्थान (सांस्कृतिक कार्यक्रम) व भक्ति संगीत (आर्ट ऑफ लिविंग द्वार) का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 20 जनवरी को प्रातः 8 बजे दशहरा मैदान में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा योग करवाया जाएगा। प्रातः 9 बजे दशहरा मैदान से हम्मीर सर्किल होते हुए राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय तक रन फोर सवाई माधोपुर मैराथन का आयोजन होगा जिसमें अब तक करीब 2 हजार से अधिक लोगों द्वारा पंजीकरण किया जा चुका है।

 

प्रातः 10ः30 बजे फर्स्ट लॉफ डॉ. मनीष शर्मा पॉलिक्लिनिक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान में फुटबॉल मैत्री मैच का आयोजन होगा तथा अपरान्ह 3ः30 बजे दशहरा मैदान में कस्सा-कस्सी एवं सांय 4 बजे सवाई माधोपुर टेलेन्ट हन्ट सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह ने बताया कि इस अवसर पर देशी-विदेशी नागरिकों के लिए आयोजित कार्यक्रमों, वन्यजीवों, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत पर आधारित फोटो एवं विडियों प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

 

इन प्रतियोगिताओं में 26 जनवरी तक प्रविष्टियां ई-मेल आई डी jabruddindot@gmail.com एवं proswmp25@gmail.com पर भेज सकते है। बैठक में सहायक निदेशक हेमन्त सिंह, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीना, नेचर गाइड अध्यक्ष मोहम्मद रफीक, नेचर गाइड विजय, वन्यजीव चित्रकार कुमावत, होटल पदाधिकारी कैलाश, दीपक माहेश्वरी, जयवर्धन, महीपाल सिंह, आशीष राव सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !