Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मांडना पेंटिंग: द ट्राइबल आर्ट पर प्रतियोगिता हुई आयोजित

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा आज गुरुवार को संग्रहालय में (प्रकृति बचाओ-जीवन बचाओ) विषय पर मांडना पेंटिंग: द ट्राइबल आर्ट आयोजित किया गया। इस अद्वितीय कार्यक्रम का आयोजन विशेष रूप से महिलाओं एवं लड़कियों के लिए किया गया। यह कार्यक्रम न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिएए बल्कि कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से महिला प्रतिभागियों की पहचान और सशक्तिकरण के महत्व की स्वीकृति भी है। इस प्रतियोगिता में लगभग 55 से भी अधिक सवाई माधोपुर के ग्रामीण महिलाएं एवं स्कूली छात्राओं ने निःशुल्क पंजीकरण कराया एवं प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

Competition organized on Mandana Painting The Tribal Art

 

इस अवसर पर संग्रहालय के वैज्ञानिक सुस्मिता नामाता द्वारा सर्वप्रथम प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से सम्बन्धित निर्देश प्रदान किये एवं प्रतियोगिता के विषय से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। समस्त प्रतिभागियों ने बहुत ही अर्थपूर्ण तरीके से प्रकृति एवं पर्यावरण से जुड़ी हुई मांडना पेन्टिंग्स बनाई तथा इसके महत्व को चित्र द्वारा दर्शाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संग्रहालय के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा तथा संग्रहालय के प्रमोद कश्यप, रंजीत बोर, मंगत सिंह, मुकेश मीणा, शंकरलाल सैनी, रमेश, सीताराम, शंकर मीना, कालू ने सहयोग किया। अंत में संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस द्वारा चित्रत्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को संग्रहालय की दसवीं वर्षगांठ 1  मार्च 2024 के अवसर पर आयोजित समारोह में आकर्षक पुरस्कार वितरित किये जाने की घोषणा की गयी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !