Friday , 4 September 2026
Breaking News

श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मन्दिरों में की साफ सफाई

श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर को ध्यान में रखते हुए एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ता, आरएसएस स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्रीय ग्राम पंचायत शिवाड़, टापुर, सारसोप, महापुरा, इसरदा के मंदिरों में साफ सफाई रंग रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। चौथ का बरवाड़ा भाजपा मंडल महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 से 21 जनवरी तक सभी मंदिरों की साफ सफाई रंग रोगन, सजाकर मंदिरों में 22 जनवरी को भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ दीपावली जैसा त्यौहार मनाने का आग्रह किया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं भक्त जनों एवं आरएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा क्षेत्र के सभी मंदिरों में साफ सफाई के साथ रंग रोगन का कार्य शुरू किया गया है।

 

Cleanliness in temples regarding Shri Ram Mandir Pran Pratistha Mahotsav

 

टापुर में भाजपा कार्यकर्ता रामराय चौधरी, प्रहलाद जाट, रामकिशन जाट, रामेश्वर शर्मा, कमलेश शर्मा इसरदा में नरेंद्र सिंह पटवारी, महावीर जैन, प्रेमचंद सोनी, घासी माली, सारसोप में बेनी माधव शर्मा, अशोक जैन, लोकेंद्र सिंह, कजोड़ सिंह, महापुरा में रामजीलाल चौधरी, सीताराम जाट, गिरधारी गौतम, शिवाड़ में प्रेम प्रकाश शर्मा, भंवरलाल महावर, किशन पाटोदिया, महेश जैन, सुशील जैन, राजाराम जाट, बलराम कुशवाहा सहित अनेक लोगों ने मंदिरों की साफ सफाई कर मंदिरों को स्वच्छ बनाया। 22 जनवरी को मंदिरों में झांकी डेकोरेशन से सजाने के साथ उनमें दीप प्रज्वलित कर पूजा पाठ सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, कीर्तन भजन कार्यक्रमों के साथ प्रसादी वितरण की जाएगी। इस दिन को दीपावली जैसा त्यौहार रूप में मनाया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !