खण्डार उपखण्ड के गांव बहरावण्डा खुर्द में मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन महोत्सव समिति बहरावण्डा खुर्द के तत्वावधान में गणेश महोत्सव कार्यक्रम के तहत मुख्य बाजार में स्थित रामकुंवार मंन्दिर स्थापित गजानन की मूर्ति पर विशेष पूजा अर्चना कर आरती की गई। कोविड़-19 महामारी से निजात की कामना कर झरेल के बालाजी घाट पर चंबल नदी पर विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर गणपति विसर्जन महोत्सव समिति के मार्गदर्शक मुरारी लाल वैष्णव, पं. मुरारी लाल, अध्यक्ष किशन अवतार गोयल, हरिसिंह चौधरी, पुष्पेंद्र, रिंकू आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया