Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पुलिस की कार्यवाही के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

मलारना चौड़ कस्बे निवासी एक व्यापारी को पुलिस द्वारा शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार करने के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे निवासी व्यापारी कैलाश चंद मीणा पुत्र सांवलराम मीणा को पुलिस द्वारा सोमवार शाम को उनकी दुकान से ले जाया गया था। जबकि पुलिस एफआईआर में कैलाश चंद मीणा को थाना परिसर में उपद्रव करने पर शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 में गिरफ्तार दिखाया गया है।

Memorandum given to the Chief Minister against the police action

 

इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया तथा सैकड़ों की संख्या में उपखंड मुख्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने तहसीलदार के जरिए मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में पुलिस की इस तरह की कार्यवाही को गलत बताते हुए भविष्य में ऐसी कोई कार्यवाही ना होने की मांग की है और कहा कि यदि पुनः ऐसी स्थितियां उत्पन्न होने aपर उपखंड में अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान हाजी कमरुद्दीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव, पूर्व भाजपा जिला पदाधिकारी नवल किशोर मंगल, मोरेल परियोजना के चेयरमैन कांजीलाल मीणा, विजयराम झेराला, कैलाश मुनीम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !