Saturday , 5 April 2025
Breaking News

भारत की नारी पृथ्वी पर किसी से भी हीन नहीं है : डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी

आलनपुर शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कार्यक्रम के अंतर्गत शहर मंडल के आलनपुर शक्ति केंद्र पर आयोजन किया गया। प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, मंडल महामंत्री मनीष जैन, मंडल महामंत्री राम किशोर सैनी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा शक्ति केंद्र संयोजक विष्णु प्रजापत ने जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, सह संयोजक सुरेश जैन, सह संयोजक डॉ. राम दयाल गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम किशोर अग्रवाल, युवा मोर्चा महामंत्री पंकज जैन, जिला मंत्री हरि प्रसाद गुप्ता तथा अल्प संख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अयूब खान का स्वागत और अभिनंदन किया।

 

 

Indian women are not inferior to anyone on earth Dr. Madhu Mukul Chaturvedi

 

 

जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डॉ. राम दयाल गौतम, सुरेश जैन, राम किशोर सैनी तथा डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन करते हुए केंद्र सरकार की रीतियों, नीतियों, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा कहा कि भारत की नारी पृथ्वी पर किसी की तुलना में न तो हीन है और न ही दीन है। आज की हमारी बहनें और बेटियां उत्कल भारती के सपनों के अनुरूप विश्व स्तर पर अपनी कीर्ति पताका लहरा रही हैं।

 

 

भारत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश न हो। अंत में मंडल महामंत्री राम किशोर सैनी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनीष जैन ने किया। इस अवसर पर मनीष जैन, मुकेश शर्मा, राम किशोर सैनी, अयूब खान, विष्णु प्रजापत, राम प्रसाद साहू, राज कुमार शर्मा, पार्षद हनुमान सैनी, ओम प्रकाश स्वामी, राजेंद्र जैन, पंकज जैन, हरि प्रसाद गुप्ता, राम किशोर अग्रवाल, रवि शर्मा तथा पार्षद चंदन सिंह नरूका सहित अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Deputy CM Diya Kumari expressed displeasure over poor quality work in gangapur city

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खराब गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

सवाई माधोपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को गंगापुर सिटी के दौरे पर रहीं। इस दौरान …

Mitrapura police sawai madhopur news 04 April 25

अ*वैध ह*थियार के साथ एक को दबोचा

अ*वैध ह*थियार के साथ एक को दबोचा     सवाई माधोपुर: मित्रपुरा थाना पुलिस की …

Run for Fit Rajasthan race organized on Rajasthan Diwas in sawai madhopur

राजस्थान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित     सवाई माधोपुर: राजस्थान दिवस के …

Mantown police sawai madhopur news 30 march 2025

RRU चोरी कर विदेश में सप्लाई करने के आरोपी को धरा

RRU चोरी कर विदेश में सप्लाई करने के आरोपी को धरा     सवाई माधोपुर: …

Bamanwas Police Sawai Madhopur news 30 march 25

9 लाख 65 हजार की ठ*गी के आरोपी को दबोचा

9 लाख 65 हजार की ठ*गी के आरोपी को दबोचा       सवाई माधोपुर: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !