Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

महिला के गले से पैण्डल तोड़कर ले जाने के दो आरोपी गिरफ्तार

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने महिला के गले से पैंडल तोड़कर ले जाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी गौरव कुमार पुत्र मिश्रयालाल कोली व दीपक उर्फ दीपू पुत्र हरकेश बैरवा को गिरफ्तार किया है। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि कल्याणजी मंदिर से थोड़ा आगे गंगापुर सिटी से एक महिला के गले से मंगल सूत्र लूट करने की वारदात के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

गत दिनांक 16.04.2022 को जनकराज बैरवा निवासी किशन की झोपड़ी थाना सदर गंगापुर सिटी अपनी पत्नि मुकेशी एवं मां के साथ इन्द्रगढ़ माताजी के दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे। तीनों रेल्वे स्टेशन गंगापुर सिटी से पैदल-पैदल कल्याणजी मंदिर वाले रोड़ से ईदगाह की तरफ जा रहे थे अचानक दो मोटरसाइकिल सवार पीछे से आये और जनकराज बैरवा की पत्नि मुकेशी के गले से सोने का पैण्डिल तोड़कर भाग गये। इस घटना पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

 

Two accused arrested for breaking pandal from woman's neck in gangapur city

 

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः- पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द व विजयकुमार सांखला पुलिस उपाधीक्षक वृत्त गंगापुर सिटी के सुपरविजन में थानाधिकारी करणसिंह राठौड़ा के नेतृत्व में थाना गंगापुर
सिटी से एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिरीतंत्र एवं तकनीकी संसाधनों पर काम करना प्रारम्भ किया। पूर्व में चालानशुदा अपराधियों से भी पूछताछ की गई। घटना में आरोपियों की जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटैज देखे गए एवं आरोपियों के फोतो एवं मोटरसाइकिल के नम्बर सीसीटीवी फुतेज से निकालकर आरोपी की पहचान की गई।

 

टीम के सार्थक प्रयासो से वर्ष 2022 में महिला के गले से पैण्डिल लूट करने की वारदात में शामिल दो आरोपी गौरव कुमार पुत्र मिश्रयालाल कोली निवासी कोलीपाड़ा गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर व दीपक उर्फ दीपू पुत्र हरकेश बैरवा निवासी गांधी कॉलोनी गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को विभिन्न स्थानों पर तलाश कर गंगापुर सिटी थाना टीम द्वारा अथक प्रयास से दस्तयाब किया गया। आरोपी द्वारा लूटा गया सोने का पैण्डल एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी के घटना के समय से फरार होने के कारण आरोपियों को थाना गंगापुर सिटी के टाॅप 10 वांछित मुल्जिमानों की सूची में शामिल किया हुआ है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी करण सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जब्बार शाह, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल शहरदीन, कांस्टेबल विष्णु कुमार आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !