Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लाखों रुपए के घोटाले का दो साल से फरार आरोपी सहकारी समिति व्यवस्थापक गिरफ्तार

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने ग्राम सेवा सहकारी समिति मुई में लाखों का घोटाला करने के मामले में दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी रामलाल जाट पुत्र केसरलाल जाट को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिला हाजा में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व अनिल कुमार डोरिया, वृत्ताधिकारी, वृत्त ग्रामीण सवाईमाधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम द्वारा कार्यवाही करते हुए वांछित आरपी रामलाल जाट पुत्र केसरलाल  निवासी खिजूरी थाना रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है जिदे आज दिनांक 22.03.2023 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी एक दिन की पीसी रिमाण्ड पर चल रहा है।

 

Accused absconding for two years of scam of lakhs of rupees, co-operative society administrator arrested in sawai madhopur

 

घटना विवरणः- गत दिनांक 26.02.2021 को शंकर लाल जांगिड अध्यक्ष ग्राम सेवा सहकारी समिति मुई पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा ने थाना रवांजना डूंगर पर रिपीर्ट दर्ज कराई कि रामलाल जाट पूर्व व्यवस्थापक व वर्तमान व्यवस्थापक ने जीएसएस मुई में व्यवस्थापक के पद पर रहते हुए पद का दुरूपयोग करते हुए जीएसएस के रिकॉर्ड में हेरफेर व छेड़खानी करते हुए अपने फायदे व लालच में जीएसएस के माल व 65,53,491 रुपयों का गबन किया है।

 

जिस पर मुकदमा नं. 51/2021 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था अनुसंधान में अपराध प्रमाणित होना पाया जाने पर गिरफ्तारी के प्रयास किये गये लेकिन आरोपी रामलाल जाट करीब दो साल से फरार चल रहा था। इस कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम, सहायक उपनिरीक्षक भरतलाल, हैड कांस्टेबल आबिद, कांस्टेबल शीशराम, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल देशराज आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !