Saturday , 7 March 2026
Breaking News

इन्वेस्ट राजस्थान समिट – 2022 में जिले के उद्यमियों को मिले लाभ

जिला स्तरीय इन्वेस्टमेन्ट प्रमोशन समिट के संबंध में दी जानकारी

 

 

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा राज्य में निवेश प्रोत्साहन के उद्देश्य से इन्वेस्ट राजस्थान समिट- 2022 का आयोजन आगामी 24 से 25 जनवरी तक किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट- 2022 से पूर्व सवाई माधोपुर जिले में निवेश प्रोत्साहन के संबंध में जिला स्तरीय इन्वेस्टमेन्ट प्रमोशन समिट का आयोजन 12 जनवरी को किया जायेगा ताकि जिले के उद्यमियों को इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 के सम्बंध में जानकारी देकर जिले में अधिकतम निवेश के प्रस्ताव समय पर तैयार करवाये जा सके।

 

 

 

इस संबंध में तैयारी एवं उद्यमियों को जानकारी देने के लिए बैठक जिला उद्योग केन्द्र परिसर में संयुक्त निदेशक आरके सेठिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेठिया ने उद्यमियों को इस संबंध में जानकारी दी तथा योजनाओं के संबंध में जागरूक किया। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महाप्रबंधक सुग्रीव मीणा ने बताया कि इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 में राज्य सरकार एवं निवेशकों के मध्य नवीन निवेश के प्रस्ताव तैयार कर एमओयू एवं एलओआई पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।

 

Invest Rajasthan Summit - Benefits to the entrepreneurs of the sawai madhopur in 2022

 

समिट के दौरान प्राप्त नवीन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने के लिये उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की निवेशकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना- 2019, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना- 2019 तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्राथमिकता से लाभान्वित किये जाने के संबंध में जानकारी दी जायेगी, साथ ही अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर निवेशकों को एक ही स्थान पर समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही समस्याओं का समाधान कराया जायेगा।

 

 

उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक आर के सेठिया ने बताया कि जिले के ऐसे उद्यमी जो जिले में उद्योग एवं सेवा क्षेत्र यथा विनिर्माण, सर्विस सेंटर, शॉपिंग मॉल, अस्पताल, विद्यालय, कॉलेज, होटल सहित अन्य क्षेत्रों में 2 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश करना चाहते हैं तथा राज्य सरकार साथ एमओयू एवं एलओआई पर हस्ताक्षर करना चाहते हैं, वे अपने निवेश प्रस्ताव सहित जिला उद्योग एवं वाणिज्य विभाग सवाई माधोपुर में स्वयं  संपर्क कर सकते हैं जहां से उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जावेगा। इस अवसर पर रीको के सहायक महाप्रबंधक, एलडीएम, सहायक निदेशक पर्यटन और पीआरओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा कई उद्यमी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !