Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री लिटिगेशन वाले मामलों का भी होगा निस्तारण

11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला और तालुका स्तर पर होगा जिसमें विभिन्न न्यायालयों में चल रहे समझौता योग्य मुकदमों के साथ ही अभी न्यायालय में नहीं पहुंचे प्रकरणों (प्री लिटिगेशन) का आपसी समझाइश से समझौते के साथ निस्तारण करवाने का प्रयास होगा।

 

 

इस राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की सफलता के लिये आमजन को जागरूक करना आवश्यक है, इसे सुनिश्चित करने के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने आज बुधवार को एडीआर के सभागार में पत्रकारों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आयोजन के सम्बंध में जानकारी दी तथा सहयोग मांगा जिस पर सभी ने पूर्ण सहयोग का संकल्प जताया।

 

 

 

सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में 2 लाख रूपये तक के चैक अनादरण के प्रकरणों का भी समझौते से समाधान करने का प्रयास होगा। बिजली, पानी व अन्य सेवाओं के बिल, फीस के प्रकरणों को भी लोक अदालत में सुना जायेगा।

 

Pre-litigation cases will also be settled in National Lok Adalat

 

कोई भी व्यक्ति जो अपना प्रकरण लोक अदालत के समक्ष रखना चाहे, 11 दिसंबर से पूर्व भी ऑनलाइन या ऑफलाइन सम्बंधित तालुका या जिला स्तर पर आवेदन कर सकता है या उपस्थित होकर प्रकरण समझा सकता है। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम प्रकरणों में वादी और सम्बंधित बीमा कम्पनियों के बीच मुआवजा राशि सैटलमेंट का भी प्रयास होगा।

 

 

इसके लिये स्थायी डिसएबिलिटि प्रमाण पत्र बनवाने के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर विशेष प्रयास किये हैं। उपस्थित पत्रकारों ने प्रचार-प्रसार में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत स्तर तक कैम्प लगाकर सम्बंधित लोगों को लोक अदालत संचालन की प्रक्रिया व पूर्व तैयारी के सम्बंध में जानकारी देने की बात कही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !