Sunday , 6 September 2026
Breaking News

राजकार्य में बाधा ड़ालने के 4 आरोपी गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारियों से अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली छुड़ा ले जाने के 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गत 30 जनवरी 2021 को  हनुमान जाजोरिया पुत्र श्रवणलाल फोरेस्ट गार्ड तालड़ा चौकी रेंज तालड़ा बाघ परियोजना प्रथम सवाई माधोपुर ने थाना खण्डार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी की गत 30 जनवरी 2021 को रेंज तालड़ा से स्टाफ को साथ लेकर सांवटा वन चौकी पहुंचे सांवटा बीट इंचार्ज विजयसिंह (वनरक्षक) एवं अन्य स्टाफ को साथ लेकर वनक्षेत्र में गश्त कर रहे थे। अचानक 1 ट्रैक्टर – ट्रॉली नजर आई जिसकों स्टाफ द्वारा रोका गया जिसमें अवैध रूप से पत्थर भरकर परिवहन करते हुए लिप्त पाए थे।

 

 

 

 

 

ट्रैक्टर – ट्रॉली रूकवाकर जब्ती कागजी कार्रवाई कर ही रहे थे कि अचानक गांव सांवटा के लोग आए और उनके हाथो में कुल्हाडीयां, डन्डे और पत्थर थे। उन्होने स्टाफ के उपर पत्थर मारकर जबरन जान से मारने की धमकियां देकर गाली गलोच करके राजकार्य में बाधा ड़ाली तथा वन भूमि से सुरक्षा वन दीवार तोड़कर रास्ता बनाकर अवैध रूप से खनन कार्य कर रहे थे जैसे ही ट्रैक्टर के इंजन नंबर व चैसिस नंबर देख रहे थे तभी जबरन ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए, आरोपी रूपसिंह पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी सांवटा, रामजीलाल पुत्र कन्हैयालाल गुर्जर (ट्रैक्टर मालिक) निवासी सांवटा, रामकिशन पुत्र कल्ला गुर्जर (सांवटा), मेघराज पुत्र बालकिशन (सांवटा) और मदरूप पुत्र किशन गुर्जर (सांवटा) आदि ने स्टाफ पर पत्थर बरसाए । ट्रैक्टर को रूपसिंह पुत्र जगदीश गुर्जर चलाकर ले गया।

 

 

4 accused arrested for obstructing government work in khandar

 

 

एसपी राजेश सिहं ने बताया की घटना की गम्भीरता को देखते हुए सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन में राकेश राजोरा वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण के निकट सुपरविजन में भगवानलाल थानाधिकारी थाना खण्डार के नेतृत्व में फैयाज खान सहायक उपनिरीक्षक मय जाप्ता टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपियों के घर व अन्य जगहों पर दबिश दी गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

 

 

वहीं गत मंगलवार को मुखबिर सूचना पर आरोपियों  रुपसिंह पुत्र जगदीश, रामकिशन पुत्र कल्ला, मेघराज पुत्र बालकिशन, रामजीलाल पुत्र कन्हैयालाल निवासियान सांवटा को नायपुर तिराहा खण्डार से डिटेन कर बाद तफ्तीश अनुसंधान अधिकारी फैयाज खान द्वारा एमएमडीआर एक्ट में जरिये फर्द गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशादेही ग्राम सावंटा से अवैध पत्थरों सहित ट्रैक्टर – ट्रॉली को जप्त किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने 6 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस टीमः- फैयाज खान सहायक उपनिरीक्षक, संग्रामसिंह कांस्टेबल, हरिशंकर कांस्टेबल और बजरंग कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !