जी न्यूज व फर्स्ट इंडिया न्यूज मलारना डूंगर के संवाददाता एवं पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के जिला कार्यकारिणी सदस्य पत्रकार राशिद खान के पिताजी हारून तैयब खान का इंतिकाल आज सोमवार को हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार स्वर्गीय हारून तैयब खान को आज रात निज ग्राम मलारना डूंगर में दफनाया जाएगा।

आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़, संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम सहित संगठन के प्रदेश, जिला एवं उपखण्ड के पत्रकार सदस्यों ने दुःख व्यक्त करते हुए खान परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया