Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जस्टिस यशवंत वर्मा को नहीं सौंपी जाएगी न्यायिक जिम्मेदारी

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को कुछ समय तक कोई न्यायिक जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी। इस फैसले की जानकारी दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय ने दी है। दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा पर आरोप लगे हैं कि नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास से भारी मात्रा में कैश मिला है।

Justice Yashwant Verma will not be given judicial responsibility Delhi High Court

14 मार्च, 2025 को उनके आवास के एक स्टोर रूम में आग लगी थी, जहाँ पर कथित तौर पर उनके घर से बड़ी मात्रा में कैश मिला था। फिलहाल जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ ‘इन-हाउस’ जांच प्रक्रिया जारी है। इसके लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना ने तीन जजों की कमिटी बनाई है। इस बारे में, 22 मार्च 2025 की रात सुप्रीम कोर्ट ने एक रिपोर्ट सार्वजनिक की थी। उसमें दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की इस घटना पर रिपोर्ट और जज यशवंत वर्मा का बचाव है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !