Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव-2024, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियों की समीक्षा की

जयपुर:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों के जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में मतदान की तैयारियों की रविवार को समीक्षा की। बैठक में गुप्ता ने लोकसभा आम चुनाव-2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुप्ता ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जिलों द्वारा कतिपय मतदान केंद्रों अच्छे प्रयास कर उनके वोटिंग प्रतिशत को 10% एवं उससे भी अधिक  बढ़ाया है।
दूसरे चरण के जिलों को भी इसी प्रकार से मतदान केंद्र स्तर पर प्रयास कर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना है। गुप्ता ने बताया कि “आओ बूथ चले अभियान” के तहत दूसरे चरण के लिए रविवार को मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका का वितरण किया गया। अभियान के तहत अब तक लगभग 99 प्रतिशत मतदाता पर्चियां एवं मतदाता मार्गदर्शिका वितरित की जा चुकी है। दूसरे चरण के लिए कुल 27113276 मतदाता पर्चियां जबकि 6408899 मतदाता मार्गदर्शिका वितरित की जा चुकी है।
Lok Election-2024, Chief Electoral Officer reviews preparations for the second phase of voting
आओ बूथ चले अभियान के दौरान मतदान केंद्र के साथ-साथ मतदाताओं के घर-घर जाकर भी मतदाता पर्चियों और मार्गदर्शिका का वितरण किया जा रहा है। अभियान के तहत मतदाताओं तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर वोटर स्लिप और गाइड देकर मतदान के लिए मनुहार की जा रही है। इस अभियान में मतदाता उत्साह से भागीदारी कर रहे हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में वोटर स्लिप-गाइड को लेकर खासा उत्साह है।
मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए निर्वाचन विभाग के नवाचार:-
लोकसभा आम चुनाव 2024 में शत – प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन विभाग कई तरह के नवाचार कर रहा है। मुख्य निर्चवाचन अधिकारी ने बताया कि हैप्पी आवर्स यानि सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान करने वाले फर्स्ट टाइम वोटर्स को निर्चवान विभाग की तरफ से  प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान करने वाले प्रथम 25 फर्स्ट टाइम वोटर्स को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
साथ ही राज्य के अन्य मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान करने वाले शुरूआती 20 फर्स्ट टाइम वोटर्स को हर मतदान केन्द्र पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही, मतदान के लिए डिजिटल माध्यम से शपथ दिलाई जाकर, सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है। मतदान दिवस पर मतदान केंद्र पर सेल्फी पाइंट लगाए जाएंगे।
मतदान के बाद यहां सेल्फी लेकर सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर पोस्ट करने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बेस्ट सेल्फी को सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नवविवाहित वर-वधु द्वारा मतदान कर सेल्फी अपलोड करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। संयुक्त परिवार की तीन पीढ़ियों, दादा-दादी, बेटा-बेटी और पोता-पोती द्वारा मतदान कर सेल्फी अपलोड करने पर भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नव मतदाताओं से अपील है कि सभी लोकतंत्र में अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं। स्वयं भी मतदान करें और परिवार सहित अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !