Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लोकसभा आम चुनाव 2024 : राज्य में अब तक 1325 से अधिक अवैध हथियार जब्त, 1.91 लाख से अधिक लोग पाबंद

राजस्थान में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं भेदभाव रहित चुनाव करवाने के लिए निर्वाचन विभाग सहित सभी विभागों की मुस्तैदी के चलते प्रदेश भर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। सभी जिलों में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में राज्य में अब तक 1,325 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। साथ ही, 1.91 लाख व्यक्तियों को विभिन्न अवांछित गतिविधियों के कारण पाबंद किया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 का कार्यक्रम घोषित होने के बाद 16 मार्च से प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजस्थान पुलिस अवैध हथियारों तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़, लाइसेंसी हथियारों को जमा करने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पाबंद करने की कार्यवाही कर रही है।
गुप्ता के अनुसार राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को इस विषय में रविवार को प्रेषित नियमित रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 1,325 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं तथा 1.55 लाख से अधिक लाइसेंसी हथियार थानों में जमा किए गए हैं। अवैध हथियारों के साथ ही 2,389 कारतूस, 4,160 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और 7 आईईडी (ब*म) जब्त किए गए हैं। एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर छापे की कार्रवाई भी की गई है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखने का परिणाम है कि राज्य में चुनाव से जुड़ी गतिविधियां शांतिपूर्वक चल रही हैं। पुलिस ने प्रदेश में 59,210 व्यक्तियों को अपराध प्रक्रिया संहिता की धाराओं 107, 108, 110 एवं 151 आदि के तहत पाबंद किया है। इसी प्रकार, 1,32,311 व्यक्तियों को संहिता की उक्त धाराओं के साथ ही 109 और 116(3) धाराओं के तहत पाबंद किया है। इस अवधि में 17 लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) सहित अन्य धाराओं में प्रतिबंधित किया है।
Lok Sabha General Elections 2024 More than 1325 illegal weapons seized in the state so far, more than 1.91 lakh people banned
राज्य भर में 1.55 लाख लाइसेंसी हथियार जमा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश भर में आम सुरक्षा की दृष्टि से कुल 1,62,777 लाइसेंसशुदा हथियारों में से 1,55,634 हथियार विभिन्न पुलिस थानों में जमा करवाए गए हैं। कुल 1,735 हथियार लाइसेंस निरस्त किए गए हैं तथा 51 लाइसेंसी हथियारों को जब्त किया गया है। गुप्ता के अनुसार राजस्थान पुलिस ने विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में कुल 1,400 बस्तियों को संवेदनशील आबादी और 4,322 व्यक्तियों को गड़बड़ी फैलाने वाले संदिग्ध लोगों के रूप में चिन्हित किया है। साथ ही, प्रदेश में 276 अन्त:राज्य और 204 अंतर्राज्यीय पुलिस नाके लगाए गए हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभन तथा धन-बल रहित चुनाव के लिए राजस्थान में कुल 2,585 सतर्कता दल भी सक्रिय स्थिति में रखे गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !