Thursday , 22 October 2026
Breaking News

नौकरी का झांसा देकर 13 लाख रुपए ह*ड़पने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में 

सवाई माधोपुर:- मलारना डूंगर थाना पुलिस ने नौकरी का झां*सा देकर 13 लाख रुपये ह*ड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी लालपुर उमरी गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है।

 

 

मलारना डूंगर थानाधिकारी रामनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक के ममता गुप्ता के निर्देशन में मलारना डूंगर थाना पुलिस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी भगवान सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी लालपुर उमरी सदर गंगापुर सिटी को जांच के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

Malarna Dungar Sawai Madhopur police news update regardin govt job

 

 

 

यह था मामला:-

मलारना डूंगर थानाधिकारी रामनाथ सिंह ने बताया कि गत दिनांक 11/10/2023 को मुकेश कुमार पुत्र नैनजी गुर्जर निवासी लाडौता मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर ने थाने पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि प्रार्थी लाडोता मलारना डूंगर का निवासी है। दिनांक 20/12/2021 को भगवान सिंह पुत्र हरि सिंह गुर्जर और पुखराज पुत्र रूप सिंह निवासी लालपुर उमरी गंगापुर सिटी प्रार्थी के घर आये तथा कहने लगे कि लखनउ में डीआरएम ऑफिस नोर्थ रेल्वे स्टेट ऐन्ट्री रोड नई दिल्ली 110055 से हमारी जानकारी है।

 

 

 

 

 

हम तुम्हारी रेल्वे ग्रुप डी में नौकरी लगवा देंगे। प्रार्थी आईटीआई शिक्षित बेरोजगार होने के कारण इन लोगों के बहकावे में आकर दिनांक 23/12/2021 को आरोपी भगवानसिंह के कहने पर प्रार्थी ने जेवर बेचकर व ब्याज पर रूपया लाकर भरत सिंह, कमलेश के खाते में आठ लाख पचास हजार रुपए डलवा दिये तथा चार लाख रुपए पुखराज पुत्र रूपसिंह को प्रार्थी ने नकद लिये उसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के पास फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर भिजवा दिया।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि प्रार्थी को लखनउ बुलाकर 2 माह तक ज्वाईनिंग दिलवाने का झां(सा देते रहे। करीब 5 माह बाद इन लोगों ने प्रार्थी को बनारस भिजवा दिया। इसके बाद करीब 3 माह तक प्रार्थी को बनारस में रखा। इसके बाद प्रार्थी को इन लोगों पर शक हुआ तथा वापस लखनउ आया तब प्रार्थी को फ*र्जीवाड़े का पता चला। इस रिपोर्ट पर मुकदमा ता.हि में दर्ज कर मामले की जांच शुरू गई।

 

 

इस तरह आरोपी को किया गिरफ्तार:-

मलारना डूंगर थानाधिकारी रामनाथ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट पर मलारना डूंगर थाने पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये विभिन्न स्थानों पर दबिशे दी गई। जिसमें गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी भगवान सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी लालपुर उमरी सदर गंगापुर सिटी को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया।

 

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मलारना डूंगर थानाधिकारी रामनाथ सिंह, राजीव कांस्टेबल, केदार कांस्टेबल और गोपाल कांस्टेबल शामिल रहे।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !