Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों मे रिक्त पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी

जयपुर:- राज्य के नगरीय एवं ग्रामीण स्थानीय निकायों में गत 31 दिसम्बर तक रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को कार्यक्रम जारी करने के साथ ही सम्बंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक प्रभावी रहेगी।

 

 

शहरी निकायों में अजमेर जिले की नगरपालिका किशनगढ़ के वार्ड नं. 15, बीकानेर जिले की नगरपालिका देशनोक के वार्ड नं. 4, चित्तौड़गढ़ जिले की नगरपालिका रावतभाटा के अध्यक्ष, चुरू जिले की नगरपालिका चुरू वार्ड नं. 11, नगरपालिका राजगढ़ के वार्ड नं. 38, डूंगरपुर जिले की नगरपालिका डूंगरपुर के वार्ड नं. 26, हनुमानगढ़ जिले की नगरपालिका भादरा के वार्ड नं. 32 और अध्यक्ष, नगरपालिका रावतसर के वार्ड नं. 28, नगरपालिका हनुमानगढ़ वार्ड नं 1 और सभापति, नगरपालिका हनुमानगढ़ के उपसभापति, झुंझुनूं जिले की नगरपालिका चिड़ावा के वार्ड नं. 22, नगरपालिका बगड़ के वार्ड नं. 1, गंगापुर सिटी जिले की नगरपालिका टोडाभीम के वार्ड नं. 13, श्रीगंगानगर जिले की नगरपालिका पदमपुर के वार्ड नं. 19, अनूपगढ़ जिले की नगरपालिका के वार्ड नं. 23, नगरपालिका  रायसिंहनगर के वार्ड नं. 24 और उपाध्यक्ष, उदयपुर जिले के नगर निगम उदयपुर के वार्ड नं. 17 में खाली पद के लिए उपचुनाव होंगे।

 

 

 

Election program continues for vacant posts in urban and rural local bodies in rajasthan

 

 

 

सदस्य पद के लिए 14 जून को लोक सूचना जारी होगी, 18 जून तक किसी भी कार्य दिवस में सुबह साढे 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र  प्रस्तुत कर सकेंगे, 19 जून को सुबह साढे 10 बजे सेनामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी एवं अभ्यर्थिता वापिस लेने का समय 21 जून को शाम 3 बजे तक होगा।  चुनाव चिन्हों का आवंटन 22 जून को, मतदान 30 जून को प्रात: 7 बजे से अपराहन् 5 बजे तक एवं मतगणना 1 जूलाई को प्रात: 9 बजे से होगी।

 

 

 

 

इसी प्रकार अध्यक्षीय पदों के लिए 2 जुलाई को लोक सूचना जारी होगी, 3 जुलाई को शाम 3 बजे तक नामांकन पत्रों को प्रस्तुत कर सकेंगे, 4 जुलाई को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी एवं अभ्यर्थिता वापिस लेने की तिथि 5 जुलाई होगी। इसके साथ ही चुनाव चिन्हों का आवंटन 5 जुलाई को अभ्यर्थिता वापिस लेने के समय समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतदान 8 जुलाई को प्रात: 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक एवं मतगणना 8 जूलाई को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् होगी।

 

 

 

उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन की तिथि 9 जुलाई रहेगी:-

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के रिक्त पदों के लिए 14 जून को अधिसूचना जारी होगी। 20 जून तक नामांकन पत्र जमा होंगे तथा 22 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 30 जून को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा तथा 1 जुलाई को मतगणना होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान राज्य के लगभग सभी मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी हो चुके हैं। मतदान के दौरान मतदाताओं को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए उक्त फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

 

 

 

 

फिर भी यदि कोई मतदाता किसी भी कारण से फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो मतदान के लिए उसे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

 

 

 इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, आयकर पहचान पत्र, सांसदों, विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार, राज्य पब्लिक लिमिटेड कम्पनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा अपने कर्मचारियेां को जारी किए जाने वलो फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक/पेंशन अदायगी आदेश/भूतपूर्व सैनिक विधवा/आश्रित प्रमाण-पत्र/वृद्धावस्था पेंशन आदेश/ विधवा पेंशन आदेश, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी फोटो युक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण-पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक/सहकारी बैंक/डाकघर द्वाराजारी फोटो युक्त पासबुक शामिल है।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !