Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अवैध बजरी परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर – ट्रॉली जब्त

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे हुए 5 ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को जब्त किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु जिले में अभियान चलाया हुआ है।

 

 

अभियान के तहत चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस के नेतृत्व में अलग-अलग कार्यवाही करते हुए गत शुक्रवार को रात्रीकालीन गस्त के दौरान मदन सिंह हेड कांस्टेबल द्वारा बगीना रपट के पास बनास नदी से एक ट्रैक्टर – ट्रॉली जिसमें अवैध बजरी भरी हुई को जप्त किया गया। इसी प्रकार एक ट्रैक्टर – ट्रॉली ट्रोली अवैध बजरी भरी हुई को जप्त किया गया। इसी प्रकार थानाधिकारी हरभान सिंह द्वारा रात्रीकालीन गस्त के दौरान ऐचेर रपट के पास बनास नदी के अवैध बजरी ले जाते हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली अवैध बजरी भरी हुई को जप्त किया गया।

 

 

Chauth ka barwada Sawai Madhopur Police News Update Tractor Trolley gravel Mining

 

 

इसी प्रकार दौलत सिंह एएसआई द्वारा दौराने रात्रीकालीन गस्त के दौरान डिडायच बनास नदी रपट के पास से एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को अवैध बजरी भरी हुई को जप्त किया गया। इसी प्रकार रामावतार एएसआई द्वारा रात्रीकालीन गस्त के दौरान बनास नदी में बन्देडिया की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया गया। इसी प्रकार एक अन्य ट्रैक्टर – ट्रॉली अवैध बजरी भरी हुई को जप्त किया गया। ट्रैक्टरों के चालक दूरी व अंधेरे के फायदा उठाकर ट्रैक्टरों को छोड़कर भाग निकले।

 

 

 

 

इसके बाद पुलिस ने चौथ का बरवाड़ा थाने पर अलग-अलग प्रकरण धारा आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किये। प्रकरण में मुलजिमान की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह, दौलत सिंह एएसआई, रामावतार एएसआई, मदन सिंह हेड कांस्टेबल, मोहित कुमार कांस्टेबल, कैलाश कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल, हीरालाल कांस्टेबल और दशरथ कांस्टेबल शामिल रहे।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Awareness rally organised in Sawai Madhopur on World Bicycle Day

सवाई माधोपुर में गूंजी साइकिल की घंटी, फिट इंडिया अभियान को मिला जोर

सवाई माधोपुर: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) और फिट इंडिया साइकिल ऑन संडे (Fit …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !