Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल, बिजली एवं स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान

मोबाइल फोन या टेबलेट हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को करवाया जाए उपलब्ध -मुख्य सचिव

जयपुर:- मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने बैठक में निर्देश दिए है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल एवं शौचालयों के निर्माण तथा बिजली के कनेक्शन किया जाने को प्राथमिकता दी जाए। मुख्य सचिव ने बैठक में निर्देश है दिए कि विभाग द्वारा कॉन्फेड से संचालित कार्य को और बेहतर किया जाये एवं इसके विकल्प ढूंढे जाये। उन्होंने विभाग में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने कहा कि पोषाहार सप्लाई की मात्रा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। विभागीय योजना के तहत दिए जाने वाले लाभ महिलाओं एवं बच्चों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ दिए जाए। मुख्य सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत महिला कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन या टेबलेट दिया जाए। जिससे ऑनलइन मॉनिटरिंग की जा सके। दैनिक समय सारणी को ऑनलाइन लिया जाए। साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर बच्चों के अभिभावकों को उसमें जोड़ा जाए।

 

 

Pay special attention to drinking water, electricity and health at Anganwadi centers in rajasthan

 

 

आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों का विस्तृत डाटा तैयार किया जाए जिसमें स्वास्थ्य रिकॉर्ड, अभिभावकों का ब्यौरा शामिल हो। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना एक बेहद ही महत्वपूर्ण योजना है इसकी जागरूकता जन-जन तक पहुंचाई जाए। इस योजना का प्रत्येक योग्य लाभार्थी को लाभ मिले।

 

 

 

 

पीएम जनमन योजना पर भी विशेष ध्यान दिया जाए और आंगनबाड़ी केंन्द्रों को सक्षम बनाया जाए। मुख्य सचिव ने महिला एवं बाल विकास विभाग में लंबित डीपीसी का निस्तारण करने के साथ ई-फाइलिंग में औसत निस्तारण समय को और कम करने के लिए कार्य करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने उद्यम प्रोत्साहन योजना में ऋण सीमा को बढ़ाया जाने और इसका प्रचार-प्रसार किया जाने पर बल दिया।

 

 

 

 

इसके लिए सफलता की कहानी की किताब प्रकाशित किए जाने के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक महिलाएं एवं स्वयं सहायता समूह को प्रेरणा मिले और वह इसका लाभ ले सकें। मुख्य सचिव ने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में वृक्षारोपण करवाया जाए और जल संरक्षण से सम्बंधित कार्य किए जाएं। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण का महत्व के बारे में बताया जाए। बैठक में शासन सचिव महिला एवं बाल विकास मोहन लाल यादव, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओपी बुनकर, अतिरिक्त निदेशक महिला अधिकारिता बिंदु करुणाकर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !