Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा किया गया साड़ी वॉकथॉन

सवाई माधोपुर:- स्थानीय संगठन सवाई माधोपुर जिला माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन अष्ट सिद्धा एवं संस्कृति सिद्धा के तत्वाधान में महेश नवमी के उपलक्ष में राष्ट्रीय कार्यक्रम साड़ी वॉकथॉन 8 जून शनिवार को संपन्न किया गया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी समाज की महिला जिला अध्यक्षा ममता महेश्वरी द्वारा सर्व हिंदू समाज की सभी महिला अध्यक्षों से संपर्क किया गया और उन सभी को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण दिया गया।

 

 

 

यह एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम था जिसे सभी प्रदेश व जिलों में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा एक साथ शनिवार के दिन ही संपन्न किया गया है। हमारी संस्कृति हमारा परिधान साड़ी भारतीयता की पहचान को चरितार्थ करते हुए अनेकों की संख्या में महिलाएं साड़ी पहनकर प्रातः 8:00 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर बजरिया पहुंची। इस कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज की सभी महिला संगठनों को शामिल किया गया। सभी महिलाओं का स्वागत, सत्कार, रोली, चावल, हाथ में कलावा तथा माथे पर बिंदी लगाकर जिला सह सचिव जयंवती शारदा, जिला सचिव कौशल्या शारदा, संगठन मंत्री अनुसूया देवी तथा उपाध्यक्ष मीनाक्षी मंत्री द्वारा किया गया।

 

 

Saree Walkathon conducted by District Maheshwari Mahila Mandal in sawai madhopur

 

 

सर्वप्रथम नीलकंठ महादेव मंदिर पर भगवान के दर्शन के बाद इस रैली का शुभारंभ फ्लैग ऑन करके श्रीमती सुधा तोषनीवाल द्वारा किया गया। सुधा तोषनीवाल का स्वागत सत्कार जिला अध्यक्ष ममता महेश्वरी द्वारा किया गया। सुधा तोषनीवाल ने इस मौके पर जिला माहेश्वरी महिला मंडल को महेश नवमी की बधाइ और शुभकामनाएं देते हुए कहा की साड़ी भारतीयता की पहचान है और हमें से भूलना नहीं चाहिए। साड़ी हमारे संस्कारों का भी प्रतीक है, जिसे हमें अगले पीढ़ी तक लेकर जाना है। गाजे बाजे के साथ यह साड़ी वॉकथॉन मेन मार्केट बजरिया में पहुंचा।

 

 

 

यह रेली शिव मंदिर बजरिया जाकर रुकी। शिव मंदिर बजरिया में सावित्री देवी द्वारा एक पोस्टर का विमोचन करके सभी महिलाओं से मंदिर परिसर व अन्य स्थानों पर साड़ी पहनने का विनम्र निवेदन किया गया। उसके बाद जिलाध्यक्ष ममता महेश्वरी द्वारा सभी महिलाओं को प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे सदैव ही अपने संस्कृति व संस्कारों का सम्मान करेंगे। वह साड़ी जैसे सुंदर परिधान को कभी भी ना खुद भूलेंगे तथा इसके संस्कार आने वाली पीढ़ी को भी देंगे। पूरी रैली के दौरान सभी महिलाओं द्वारा भगवान महेश की जय जयकार के नारे लगाए गए।

 

 

 

 

कुमार युवांश राठी शिव भगवान के रूप में कुमारी निष्ठा शारदा पार्वती माता के रूप में तथा रानी लक्ष्मी बाई हनिका, खुशी राठी ने मीराबाई का रूप भी धारण किया। बालिकाओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई का रूप लेकर भारत की वीरांगनाओं को भी चित्रित किया गया। पूरी रैली के दौरान भगवान शिव के ओम के झंडे लहराए गए। साड़ी वॉकथॉन की स्थानीय संयोजिका रमा बिहानी का भरपूर सहयोग मिला। महिलाओं के इस साड़ी वॉकथॉन कार्यक्रम के दौरान अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला माहेश्वरी सभा के जुझारू कार्यकर्ताओं मनीष, सत्यनारायण, रितेश प्रवीण का भी बहुत योगदान रहा।

 

 

 

इस कार्यक्रम में समाज की अनेक महिलाएं जय श्री राठी, नीता, हर देवी, विजेता दुर्गा, कपिला, कृष्णा, मीना, कला देवी, दीपा, सपना, श्वेता, खुशबू, प्रीति, शिवानी, सुशीला, संगीता, कौशल्या, योगिता आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष  जय श्री केला द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !