Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

त्योहारी सीजन में चिकित्सा विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही

400 किलो मावा, 100 लीटर घी, 90 लीटर सरसों तेल सीज

55 लीटर अवधिपार कोल्डड्रिंक मौके पर ही करवाये नष्ट

सवाई माधोपुर: दीपावली के त्योहार के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम शुद्ध आहार मिलावट पर वार के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सवाई माधोपुर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान व जिला कलक्टर शुभम चौधरी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

 

Medical department action during festive season diwali in sawai madhopur

 

 

त्योहारी सीजन में जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मावा मिठाई, पनीर व अन्य खाद्य वस्तुओं के अधिक से अधिक सैम्पल लिये जाने के लिए जिला स्तर पर तीन खाद्य सुरक्षा टीमों का गठन कर, आवंटित क्षेत्रों में कार्यवाही व रिपोर्टिंग करने के आदेश प्रदान किए हैं। विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। गठित किये गए दलों में से पहले दल द्वारा बुधवार को सीएमएचओ डॉ. मीना के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश पूर्वीया द्वारा गंगापुर सिटी में गुढाचंद्रजी में कार्यवाही करते हुए श्री श्याम डेयरी में घी की गुणवत्ता के संदेह पर 30 लीटर घी सैम्पल लेकर सीज किया गया।

 

 

 

 

 

इसी प्रकार राधा कृष्ण डेयरी पर दल के पहुंचने पर दुकान मालिक दुकान छोड़ कर भाग गया। संदेह पर 70 किलो घी सीज किया गया। शर्मा डेयरी से घी का, कैलाश प्रजापति से मावा का, बाबू लाल सैनी मावा भंडार से मावा का सैम्पल लिया गया व बाबू लाल सैनी मावा भंडार से अवधिपार 55 लीटर कोल्डड्रिंक मौके पर ही नष्ट करवाई गई। वहीं टोडाभीम में गोवर्धन मिष्ठान्न भण्डार से मावा, अग्रवाल स्टोर से मावा बर्फी का, पीके एजेंसी से मिर्ची, बेसन का सैम्पल लिया गया, पीके एजेंसी पर अवधिपार मसाले, बिस्किट, मिर्ची, कुरकुरे, चिप्स मौके पर नष्ट करवाये गए।

 

 

 

 

नरेश मित्तल भंडार से मावे का सैम्पल लिया गया व नरेश मित्तल पर खराब क्वालिटी का मावा पाए जाने पर मावा सीज किया गया। इसी प्रकार दूसरे दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह द्वारा मलारना डूंगर में कार्यवाही करते हुए प्रमुख दुकानों से पांच नमूने लिए गए। गोविंद किराना स्टोर बस स्टैंड से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया, दूसरा फर्म बाबूलाल चंद्र प्रकाश से एक नमूना सरसों का तेल टैगोर ब्रांड, शंकर मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई का, बालाजी डेयरी से घी लूज का एवं जय अम्बे मिष्ठान भंडार से आम के अचार का नमूना लिया गया।

 

 

 

फर्म बाबूलाल चंद्र प्रकाश पर 90 लीटर सरसों के तेल को रिपोर्ट आने तक सीज किया गया। विभाग के तीसरे दल द्वारा खंडार में कार्यवाही करते हुए तीन दुकानों से सैम्पल लिए गए। गौत्तम मिष्ठान्न भंडार बहरांवडा खुर्द से मावा बर्फी, बीकानेर मिष्ठान्न भंडार से मलाई बर्फी, भरत लाल ओम प्रकाश किराना मेन मार्केट खंडार से लाल मिर्च पाउडर का सैम्पल लिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !