Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

सांसद हरीश चंद्र मीना ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

मेरा एक बेटा गया, पर लाखों बेटे-बेटियाँ मेरे साथ हैं: हरीश चंद्र मीना

 

सवाई माधोपुर: टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद हरीश चंद्र मीना के लिए 9 अक्टूबर का दिन उनके जीवन का सबसे दुखद और असहनीय दिन बन गया, जब उनके पुत्र हनुमंत मीना का असामयिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक क्षति के बाद सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपना गहरा शोक व्यक्त किया। सांसद मीना ने अपने संदेश में लिखा है कि, “हनुमंत का जाना मेरे जीवन का ऐसा घाव है, जो शायद कभी नहीं भर पाएगा। यह पीड़ा शब्दों से कहीं अधिक गहरी और असहनीय है।”

 

 

MP Harish Chandra Meena wrote an emotional message on social media.

 

 

साथियों के स्नेह ने दिया संबल:

सांसद ने इस दुख की घड़ी में साथ देने वाले सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों और स्वजनों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने लिखा, “इस अंधेरे दुःख के बीच, आप सबका स्नेह, आपका साथ और आपकी संवेदनाएँ मेरे लिए ईश्वर के करुणामय आशीर्वाद की तरह रहीं।” उन्होंने यह भी कहा कि जब उनका मन पूरी तरह टूट चुका था, तब “प्रेमभरे शब्दों, करुण आँखों और मौन स्नेह” ने उन्हें संभालने का काम किया और फिर से जीने की हिम्मत दी।

 

MP Harish Chandra Meena wrote an emotional message on social media.

 

 

मेरा एक बेटा गया, लेकिन लाखों मेरे साथ हैं:

संदेश का सबसे मार्मिक हिस्सा वह था, जब सांसद ने समाज से मिले प्रेम और आत्मीयता को याद करते हुए लिखा, “हजारों-लाखों साथियों, शुभचिंतकों और स्वजनों ने जिस आत्मीयता से मुझे संबल दिया, उसने मुझे यह महसूस कराया कि-मेरा एक बेटा चला गया है, पर मेरे हजारों-लाखों बेटे-बेटियाँ आज भी मेरे साथ खड़े हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यह अपार स्नेह अब उनके जीवन में हनुमंत की मुस्कान बनकर हर दुःख में प्रकाश की तरह साथ रहता है।

 

 

 

परिवार की ओर से आभार और शुभकामनाएँ:

परिवार की ओर से भी सभी शुभचिंतकों के प्रेम, प्रार्थनाओं और साथ के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही ईश्वर से सभी के जीवन में सुख, शांति और सुरक्षा की कामना की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !