जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आदेश जारी कर जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी उनकी अनुमति/स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं छोडेंगे।
कलेक्टर ने आदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय पर रहकर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने आदेश में बताया कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने को गंभीरता से लिया जाएगा और राजकार्य में लापरवाही मानते हुए संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया