Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतुस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतुस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार मीना उर्फ शैतान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी करणसिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सोशल मीडिया से आसूचना एकत्रित कर गत शनिवार को गश्त के दौरान आरोपी आशीष कुमार मीना उर्फ शैतान पुत्र श्री ऋषिकेश मीना निवासी कुड़ावदा थाना मामचारी जिला करौली के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा मय एक जिन्दा कारतूस व एक बिना नम्बरी मोटर साइकिल जब्त कर गिरफ्तार किया।

 

घटना विवरण:- गत दिनांक 18.02.2023 को गंगापुर सिटी थाना से एसआई पूरनसिंह मय जाप्ता के शाम को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान खास मुखबिर की सूचना पर सिविल पुलिसकर्मी एसआई अमरसिंह प्रोबेशनर मय कांस्टेबल ऋषिकेश, शिवदयाल को मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए मौके पर बुलाया गया एवं जिसके मुताबिक सूचना एक व्यक्ति अवैध हथियार मोटर साइकिल पर लेकर घूम रहा है।

 

One accused arrested with illegal Desi made katta and one live cartridge in gangapur city

 

जिसको थाना हाजा की दोनों टीमों द्वारा तलाश कर घेरा देकर पकड़ा एवं चैक किया तो आरोपी आशीष कुमार मीना उर्फ शैतान पुत्र ऋषिकेश मीना निवासी कुड़ावदा थाना मामचारी जिला करौली के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा मय एक जिन्दा कारतूस व एक बिना नम्बरी मोटरसाइकिल मिली। जिनके बारे में पुलिस ने लाईसेन्स के बारे में पूछा तो अपने पास कोई लाईसेन्स होना नहीं बताया। इस पर आरोपी को  आम्र्स एक्ट में एक अवैध देशी कट्टा मय एक जिन्दा कारतूस व एक बिना नम्बरी मोटरसाइकिल को जब्त किया गया एवं आरोपी आशीष कुमार मीना को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:- उपनिरीक्षक पूरनसिंह, उपनिरीक्षक प्रोबेशनर अमरसिंह, कांस्टेबल ऋषिकेष, कांस्टेबल शिवदयाल, कांस्टेबल जितेन्द्र, कांस्टेबल गौरव, कांस्टेबल चालक रत्तीराम आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !