Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भोपाल-जोधपुर और जोधपुर-भोपाल ट्रेन बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी… नहीं पहुंच पा रहे गंतव्य तक ! 

भोपाल-जोधपुर और जोधपुर-भोपाल ट्रेन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें रेलवे द्वारा रिमोडलिंग कार्य के चलते भोपाल से जोधपुर और जोधपुर से भोपाल जाने वाली दोनों ट्रेनों को 23 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। इन ट्रेनों के माध्यम से सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, निवाई, वनस्थली और अन्य मार्गों से सैंकड़ों यात्री जयपुर आते और जाते है। लेकिन इन ट्रेनों के बंद होने से सारा बाहर सुपरफास्ट ट्रेनों पर आ गया है। लेकिन पिछले तीन से स्थिति यह है की लोग सुपरफास्ट ट्रेनों में बैठ नहीं पा रहे है क्योंकि ट्रेनों में खड़े होने तक की जगह नहीं रहती है।

 

 

यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एडवोकेट और समाज सेवक हरिप्रसाद योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टोंक – सवाई माधोपुर से सांसद सुखबीर सिंह जौनापूरिया से अपील करते हुए लिखा है की सवाई माधोपुर के सांसद जी सुनाई और दिखाई देता है क्या ! आम जनता की ट्रेन पहले मथुरा-सवाई माधोपुर और अब जोधपुर-भोपाल ट्रेन बंद है! यह ट्रेन रोजाना हजारों रेल यात्रियों को विशेषकर छोटे स्टेशनों के दर्जनों स्टेशनों जो कि सैकंडों गांवों से जुड़े होते है उनके हजारों लोगों के लिये एक मात्र साधन है।

 

 

Passengers are facing problems due to closure of Bhopal-Jodhpur and Jodhpur-Bhopal trains

 

ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों और छात्रों आदि के लिये यह दोनों लोकल ट्रेन बंद होने से चौथ का बरवाड़ा, ईसरदा, सिरस, निवाई, चाकसू, शिवदासपूरा, दुर्गापुरा, जयपुर और ईधर कोटा रूट पर इंद्रगढ़, लाखेरी, आमली, कुश्तला और मथुरा पैसेंजर से मलारना डूंगर, निमोदा, गंगापुर सिटी आदि के सैकड़ों जुड़े गांवों के हजारों लोग यह ट्रेने बंद होने से भारी परेशान होंगे। क्यूंकि यह ट्रेने उनको गांवों से आसपास सवाई माधोपुर-जयपुर-कोटा आदि बड़े शहरों तक आने जाने का साधन है।

 

जबकि इस ट्रेन रूट पर अन्य सुपरफास्ट बड़ी ट्रेने यथावत चल रही है। जब कोई कार्य चल रहा है तो फिर यह ट्रेने बंद क्यूं नहीं है केवल लोकल ट्रेनों को ही बंद करना कैसी भेदभाव की मानसिकता है। चुंकि यह केंद्र से जुड़ा मामला है रेलवे मंत्रालय को हमारे सांसद जी को यह जनहित की बात इस तरह आम लोगों से जुड़े अत्यंत आवश्यक मुद्दे पर जनता की बात रखनी चाहिये। इन लोकल ट्रेन को शीघ्र ही पुन: चालू करवाने की आवश्यकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !