Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शहर के वार्ड नंबर 35 एवं 36 के लोग पीने के पानी को तरसे

सवाई माधोपुर (राजेश शर्मा):- भीषण गर्मी के चलते भू-जल स्तर कम होने से जिले में आमजन को जगह-जगह पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए विभिन्न वैकल्पिक माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ताकि आमजन को गर्मी के साथ-साथ पेयजल किल्लत से निजात मिल सके। परंतु जिला प्रशासन का यह प्रयास नगर परिषद एवं जलदाय विभाग की उदासीनता के चलते फीका पड़ रहा है।

 

 

ऐसा ही एक मामला सवाई माधोपुर शहर में अंसारी मौहल्ले के वार्ड नंबर 35 एवं 36 में देखने को मिला है, जहां पर लोगों को पानी भरने के लिए सारी रात जागरण करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वार्ड नंबर 35 एवं 36 के निवासी पीने का पानी को तरस गए है। जबकि नगर परिषद पेयजल समस्या का समाधान करने के बजाय गरीबों के आशियाने उजाड़ने में व्यस्त है। वहीं जलदाय विभाग द्वारा भी कोई सुध नहीं ली जा रही है।

 

 

People of ward numbers 35 and 36 of the city crave for drinking water in sawai madhopur

 

 

स्थानीय निवासी नईम अखतर ने बताया कि वार्ड नंबर 36 में घाटीला बालाजी के नीचे करीब 3-4 महीने से पेयजल पाइपलाइन टूटी हुई। जिसकी शिकायत कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों से की गई। इसके बावजूद भी पाइपलाइन को दुरस्त नहीं किया जा रहा है।

 

अधूरी ट्यूबवेल खोद छोड़ भागा बोरिंग मालिक:-

नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा वार्ड नंबर 36 में घाटीला बालाजी के नीचे अभी कुछ दिन पूर्व ही नई ट्यूबवेल खोदी गई, जिसे बोरिंग मालिक अपनी मनमानी के चलते अधूरा छोड़कर भाग गया। ऐसे में वार्डवासी जो बीड़ी मजदूरी करके अपनी आजीविका चला रहे है वे स्वयं के खर्च पर पानी का टैंकर मंगवाने पर मजबूर है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !