सवाई माधोपुर जिले में लगातार वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 6 आरोपी एवं अवैध शराब ले जाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शांति भंग करने के 6 आरोपी गिरफ्तार:-
सर्वसुख पुत्र टीकाराम निवासी बन्धा सुरवाल, रामस्वरूप पुत्र कजोडमल निवासी करमोदा, राजेश पुत्र रामस्वरूप निवासी करमोदा, विलास देवराव वानखेडे पुत्र देवराव वानखेडे निवासी समता कॉलोनी देवगांव राजा जिला बुलडाना महाराष्ट्र, सैयद अकबर पुत्र सैयद अफसर निवासी मस्जिद पुरा देवगांव राजा जिला बुलडाना महाराष्ट्र एवं कुलवीर उर्फ हनीसिंह पुत्र सतवीर सिंह निवासी शिवाड़ चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है।
अवैध शराब ले जाते हुए 1 आरोपीः-
भरतराम पुत्र परसराम निवासी बाटोदा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया