Saturday , 7 March 2026
Breaking News

टेम्पो में से अवैध 1339 लीटर शराब सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टेम्पो में से 1339 लीटर शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। खंडार थाना पुलिस ने आरोपी अवधेश उर्फ हरविन्द्र पुत्र दाताराम एवं धर्मवीर पुत्र अशोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार विश्नोई ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट की अधिकाधिक कार्रवाई करने हेतु जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित कर रखा था।

 

 

जिस पर एसपी सुनिल कुमार विश्नोई एवं सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी, वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में थानाधिकारी भगवान लाल थाना खण्डार द्वारा  फैयाज खान सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

Police Arrested two people including illegal 1339 liters of liquor from tempo in khandar Sawai Madhopur

 

टीम द्वारा रामेश्वर मोड़ पर वाहन सत्यापन की चेकिंग के दौरान गत मंगलवार को एक टेम्पो टाटा मैजिक में संग्दिध सामान भरे होने के आंशका होने पर चैक किया गया तो आरोपी अवधेश उर्फ हरविन्द्र पुत्र दाताराम निवासी झोरे का पुरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश एवं धर्मवीर पुत्र अशोक निवासी मवासी पुरा झौरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश के कब्जे से अवैध शराब के कुल 155 कार्टून, जिनमें कुल 7440 पव्वे कुल 1339 लीटर अवैध शराब एवं टेम्पो को जप्त कर आरोपी अवधेश उर्फ हरविन्दर एवं धर्मवीर को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रकरण 56/22 धारा 19/54 एक्साईज एक्ट में पंजीबद्ध किया। अवैध शराब को बहरावण्डा कलां से मध्य प्रदेश में ले जाना आरोपियों द्वारा कबूल किया गया है। आरोपियों से राजस्थान – मध्य प्रदेश बोर्डर पर अवैध शराब तस्करी में कौन – कौन लोग संलिप्त है, इस संबध में अनुसंधान जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में खंडार थानाधिकारी भगवानलाल, फैयाज खान सहायक उप निरीक्षक, जोधराज सिंह हेड कांस्टेबल, हरिशंकर कांस्टेबल, सुरज्ञान कांस्टेबल एवं जगदीश कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !