Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

संभागीय आयुक्त ने की विकास एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा 

अधिकारी आपसी समन्वय के साथ योजनाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभांवित करें: संभागीय आयुक्त

 

संभागीय आयुक्त भरतपुर पीसी बेरवाल ने जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की उपस्थिति में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की विकास योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा की तथा विभागवार अधिकारियों को योजनाओं से लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त बेरवाल ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्य, मुख्यमंत्री बजट घोषणा क्रियांविति एवं अन्य बिन्दुओं पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने जिले से संबंधित बजट घोषणाओं की क्रियांविति, चल रहे प्रोजेक्ट एवं अन्य कार्यों की प्रगति समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए। सम्भागीय आयुक्त पीसी बेरवाल ने बैठक में चिकित्सा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी से राजश्री योजना, जननी योजना, ऑक्सीजन प्लान्ट, ब्लड बैंक एवं मदर मिल्क बैंक के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये।

 

 

उन्होंने दवाईयों की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा कर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण की गति बढ़ाकर सभी लाभार्थियों के द्वितीय डोज के लक्ष्य को शत-प्रतिशत करवाने के निर्देश दिए। अतिरक्त सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण की प्रथम डोज शत प्रतिशत लग चुकी है। कोविड टीके लगाने के लिए घर-घर दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है। बैठक में कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सम्भागीय आयुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारी से विद्यालयों में विद्यार्थियों के वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली।

 

 

बैठक में जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीयन एवं भुगतान की स्थिति, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, कोविड 19 टीकाकरण की प्रगति, मुख्यमंत्री की घोषणाओं की क्रियान्विति की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जल जीवन मिशन, वृहद पेयजल परियोजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, इन्दिरा रसोई की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

Divisional commissioner reviews development and flagship schemes in sawai madhopur

 

सम्भागीय आयुक्त ने नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज से इन्दिरा रसोई योजना के तहत लाभार्थियों को उपलब्ध करवाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच समय-समय करवाने के निर्देश दिये। बैठक में संभागीय आयुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा कर मिशन मोड़ में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जयपुर विद्युत वितरण निगम की योजनाओं की समीक्षा की तथा कृषि कनेक्शन, जले हुये ट्रांसफार्मर बदलने के संबंध में जानकारी ली।

 

बैठक में जिला परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा कार्यों की स्थिति, स्वच्छ भारत अभियान की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक से जिले में अब तक पेंशन योजना के कितने लाभार्थियों के नाम जोड़े गये। पेंशन योजना में हर महीने के कितने लोगों के आवेदन पत्र स्वीकृत किये जाते है, इस संबंध में जानकारी ली। इस पर संभागीय आयुक्त ने योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए मिशन मोड़ में समर्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिये।

 

जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं:- सम्भागीय आयुक्त पीसी बेरवाल ने बैठक के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आमजन की समस्याएं सुन मौके पर अधिकारियों को त्वरित सुनवाई कर समाधान के निर्देश दिये। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग सवाई माधोपुर रामखिलाड़ी मीना, एसईपीएचईडी सीताराम मीना, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सुग्रीव मीना सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !