Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

“बदलेगा माधोपुर” अभियान के तहत जगी स्वच्छता की अलख

अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित लोगो ने सफाई कार्य कर किया श्रमदान

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय को क्लीन सिटी बनाने के लिये “बदलेगा माधोपुर” अभियान के तहत आज बुधवार को अधिकारियों, कर्मचारियों सहित लोगो ने श्रमदान कर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिये शहरवासियों को जागरूक किया। कलेक्टर सुरेश कुमार ओला प्रतिदिन सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिये सफाई कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है। नगर परिषद, यूआईटी एवं वन विभाग की अभिनव पहल पर “बदलेगा माधोपुर” अभियान को सफल बनाने के लिये वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस के जवान, सिविल डिफेन्स की टीम, नगर परिषद के कार्मिक, सफाई कर्मी, नेचर गाईड, जिप्सी व कैंटर चालक, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलेन्टियर्स, स्काउट गाइड सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दस-दस मीटर के क्षेत्र में अलग-अगल टीम बनाकर सफाई कार्य कर श्रमदान किया।
अभियान के तहत रोड़ के दोनों ओर फैली गंदगी, वन क्षेत्र में पड़ी पॉलिथीन, कांच के टुकड़े, प्लास्टिक व कांच की बोतले, कंटीले झाड़, चाय व पानी के डिस्पोटल, तम्बाकू के पाउचों को नगर परिषद द्वारा संचालित ओटो टीपर गाड़ी में डालकर डिस्पोजल किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि सफाई कार्य करने से रणथम्भौर का स्वरूप निखरेगा और पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। उन्होंने गंदगी करने वाले होटल संचालकों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल करने के लिये अधिकारियो को निर्देशित किया। सभी होटल संचालकों को अपने आस-पास के क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्थाओं को माकूल करने के निर्देश दिये।
Under the campaign Badlega Madhopur awakening of cleanliness in sawai madhopur
प्रतिष्ठानों का हो सौन्दर्यकरण:- जिला कलेक्टर ने “बदलेगा माधोपुर” अभियान के तहत होटल प्रबन्धकों/संचालकों से अपने प्रतिष्ठानों के सौन्दर्यकरण करने की समझाईश। उन्होंने रणथम्भौर रोड़ पर खाली भूखण्डों की सफाई करवाने व थड़ी ठेले वालों को अपने आस-पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश की। कलेक्टर ने श्यामपुरा बस स्टैण्ड पर ठेले वालों को एक लाईन में ठेले लगाने, डस्टबिन रखने तथा गंदगी नहीं करने के निर्देश दिये।
इस दौरान उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक रणथम्भौर बाघ परियोजना महेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक वन संरक्षक संजीव कुमार शर्मा, नगर परिषद सभापति विमलचन्द महावर, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज, जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र हर्षित खण्डेलवाल, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय के रोबर प्रभारी शैतान सिंह, स्काउट सचिव महेश सेजवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !