Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

9 वर्ष से हत्या एवं लूट के मामले में फरार भगौड़ा आरोपी को दबोचा

सदर गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने 9 वर्ष से हत्या एवं लूट के मामले में फरार भगौड़ा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी राजेश मीणा पुत्र जगदीश मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि सदर गंगापुर सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में 9 वर्ष से फरार अपराधी राजेश पुत्र जगदीश मीणा निवासी नारौली चौड़ बाटोदा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

घटना का विवरण:- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश कुमार शर्मा निवासी डीडवाना थाना लालसोट जिला दौसा ने गत दिनांक 03/02/2013 को इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके भाई कालु उर्फ सत्यनारायण शर्मा ट्रैक्टर व ट्रॉली लेकर बजरी लेने गंगापुर सिटी की तरफ गया था। शाम तक वापिस घर पर नहीं आया तो सत्यनारायण के मोबाईल नम्बर पर कॉल किया तो बताया कि वह पूरणमल के साथ गंगापुर सिटी की तरफ जा रहा है।

 

 

अगले दिन भी जब भाई सत्यनारायण नहीं आया तो उसके मोबाईल नम्बर पर कॉल किया तो उसका मोबाईल नम्बर बन्द आया। गत दिनांक 05/02/2013 को उसकी लाश ग्राम मच्छीपुरा स्कूल के पास मिली। जिसकी पहचान उसके भाई मुकेश शर्मा ने अपने भाई सत्यनारायण के रूप की। फरियादी मुकेश शर्मा ने अपने भाई की हत्या ड्राइवर पूरण सिंह पुत्र रामसिंह निवासी गोल्या लालसोट जिला दौसा के द्वारा कारित करने की संभावना व्यक्त की थी।

 

Police arrested the absconding accused in the case of murder and robbery for 9 years in gangapur city sawai madhopur

 

इस घटना पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात अभियुक्तों की सुरागरसी एवं पतारसी की गई। अनुसंधान करने पर ड्राइवर पूरण सिंह पुत्र रामसिंह निवासी गोल्या लालसोट जिला दौसा व एक नाबालिग ने हत्या कर ट्रैक्टर  व ट्रॉली लूट कर ले गये थे तथा रूप सिंह पुत्र प्रभुलाल मीणा व राजेश पुत्र जगदीश मीणा निवासीयान नारौली चौड़ थाना बाटोदा को बेच दिया था। इससे पूर्व में पुलिस द्वारा पूरण सिंह पुत्र रामसिंह, रूप सिंह पुत्र प्रभुलाल मीणा व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया जा चुका था। इस प्रकरण में वर्ष 2017 में अपर सेशन न्यायालय, गंगापुर सिटी से आजीवन कारावास सजा हो चुकी है। 9 वर्ष से फरार अपराधी राजेश पुत्र जगदीश मीणा अन्तर्गत धारा 299 भगौड़ा चल रहा था।

 

 

इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुरेश कुमार खींची व वृताधिकारी गंगापुर सिटी मुनेश कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी कैलाश चन्द्र मीना के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। विशेष टीम द्वारा अथक प्रयास कर फरार अपराधी की मुखबीरी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अपराधी को कस्बा गोविन्द गढ़ जिला जयपुर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। फरार अपराधी राजेश मीणा घटना के बाद से ही अपने गांव से फरार था जो घटना के बाद से ही कस्बा गोवन्दि गढ़ में अपने परिवार सहित रहकर पेन्टर व रंग रोगन का कार्य कर रहा था।

 

 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल:- पुलिस की इस कारवाई के दौरान कैलाष चन्द्र मीना थानाधिकारी गंगापुर सदर, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, लखमीचन्द कांस्टेबल, एवं ऋषिकेष कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !