Saturday , 5 September 2026
Breaking News

डेढ़ साल जंजीरों में बंधे बुजुर्ग को वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने करवाया मुक्त

गत दिनों सवाई माधोपुर जिले में एक बुजुर्ग को जंजीरों से बांधने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक वृद्ध को जंज़ीरों से बंधा गया था। वीडियो वायरल होने के बाद लगभग डेढ़ बाद बुजुर्ग को जंज़ीरों से पुलिस ने मुक्त कराया। दरसल वायरल वीडियो सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर का है। जहां बुजुर्ग को मुक्त कराने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जंजीरों में बंधा  हुआ बुजुर्ग मलारना डूंगर के बड़ागाँव निवासी मीठालाल मीना है।

 

 

Police freed the elderly in chains for one and a half year after viral video in malarna dungar sawai madhopur

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग मीठालाल मानसिक रूप से बीमार है। बुजुर्ग मीठालाल मीणा अपने चाचा के बेटों के साथ रहता था। मानसिक रूप से दिमागी हालात ठीक नहीं होने की वजह से वह घर से बार – बार भाग जाता था। घर से बार-बार बाहर भाग जाने से परेशान होकर उसके परिजनों ने उसे जंजीरों में बांध कर ताला लगा दिया था। जिससे वह बार-बार बाहर ना निकल सके। बुजुर्ग मीठालाल को लगभग डेढ़ सालों से जंजीरों में बांधे रखा।

 

 

Police freed the elderly in chains for one and a half year after viral video in malarna dungar sawai madhopur

 

 

इसके बाद कुछ दिनों पूर्व गांव के किसी व्यक्ति ने उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दी। जैसे ही वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग मीठालाल को जंजीरों से मुक्त कराया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने परिजनों को पाबंद किया है कि अब वह उसे बांध कर ना रखे। मीठालाल का अब उपचार पुलिस की निगरानी में चल रहा।

 

 

Police freed the elderly in chains for one and a half year after viral video in malarna dungar sawai madhopur

 

 

 

जानकारी के अनुसार मीठालाल अपने चाचा के बेटों से पहले अपने बहनों के साथ रहता था। मीठालाल वहां से भाग निकला। फिर वह अपने चाचा के बेटों के साथ बड़ागाँव में रहने लगा। यहां भी उसने वैसी ही हरकत की जैसी अपनी बहनों के यहां की। इधर भी वह बार – बार घर से भाग निकलता था। इस वजह से परिजन उसे बांध कर रखते थे, ताकि वह भाग ना सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !