जिला मुख्यालय पर हिन्दू समाज की ओर से प्रतिवर्ष रामनवमी पर आयोजित होने वाली श्रीराम शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार 13 अप्रेल को सुबह 9 बजे साहुनगर बजरिया से शहर राजबाग मैदान तक राम जन्मोत्सव पर समस्त हिन्दू समाज की ओर से विशाल वाहन भगवा रैली निकाली जाएगी। पूरे शहर को सजाया गया है वहीं श्रीराम शोभायात्रा के पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार के साथ ही पीले चावल बांटकर शोभायात्रा में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

शुक्रवार को स्थानीय स्टेप बाय स्टेप स्कूल सवाई माधोपुर के स्टाफ के द्वारा प्रभु राम जी की शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में महा आरती के पश्चात वितरण हेतु प्रसाद के पैकेट शोभा यात्रा संरक्षक गौ सेवादल के शैट्टी जैन को भेंट किये।
योग सेवा दल के राजेश सैनी ने बताया कि श्रीराम शोभायात्रा में आने के लिए परमहंस योगाश्रम, सामान्य चिकित्सालय, आलनपुर, शहर, हाऊसिंग बोर्ड सहित प्रत्येक दुकानों, एवं लोगो को पीले चावल बांटकर अधिक से अधिक संख्या में आने का निमंत्रण दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया